Sunday 12 July 2020

अमिताभ-अभिषेक के लिए ट्वीट कर बुरी फंसी जूही चावला, लिखा कुछ ऐसा कि सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर किया

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन-अभिषेक बच्चन के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी 8 साल की बेटी आराध्या बच्चन भी कोरोना की चपेट में आ गई हैं। इसके साथ ही बच्चन फैमिली के साथ संपर्क में आए 54 लोगों को क्वारंटाइन कर दिया गया है।
हर कोई बच्चन परिवार के स्वास्थ्य के लिए दुआ कर रहा हैं। एक्ट्रेस जूही चावला ने भी बच्चन फैमिली के लिए एक ट्वीट किया। लेकिन वह इसी के साथ एक गलती भी कर बैठीं।
दरअसल, जूही चावला ने ट्वीट कर लिखा-'अमित जी अभिषेक और आयुर्वेद जल्दी ठीक हो जाएंगे देखिएगा।' जूही चावल यहां कुछ और लिखना चाह रही थीं लेकिन लोग उनकी बात का मतलब कुछ और समझ बैठे जिसके बाद उन्हें ट्विटर पर ट्रोल किया जाने लगा। हालांकि बाद में जूही ने  ने जल्द ही उस ट्वीट को डिलीट कर दिया। बाद में गलती सुधारते हुए उन्होंने एक और ट्वीट किया।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा-'अमितजी, अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या, आप सभी के जल्द स्वस्थ होने की दुआ मांगते हैं। मेरे इससे पहले वाले ट्वीट में कोई गलती नहीं थी। जब मैंने आयुर्वेद लिखा तो वहां उसका मतलब था कि प्राकृति आप सभी को जल्द ठीक करेगी।'
बता दें कि आराध्या और ऐश्वर्या घर पर ही रहेंगे इसकी जानकारी अभिषेक ने ट्वीट कर दी है। अभिषेक ने ट्वीट कर लिखा-''ऐश्वर्या और आराध्या की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। दोनों होम क्वारंटाइन पर रहेंगे। बीएमसी को उनकी जानकारी दे दी है। बाकी घर के सभी सदस्य और मेरी मां की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। आप सभी की प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद'। नानावटी सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल के पीआरओ के मुताबिक अमिताभ की हालत अब पहले से बेहतर है। इससे पहले अस्पताल के सूत्रों ने कहा था- अमिताभ बच्चन को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। अमिताभ के फैंस उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए कामना कर रहे हैं।