Thursday 16 July 2020

सूर्य कर रहा है कर्क राशि में गोचर, सावधान रहे इन 5 राशियों के जातक..

8
ज्योतिष में सूर्य को एक शक्तिशाली ग्रह माना गया है | सूर्य को सभी ग्रहो का राजा भी बताया जाता है | ज्योतिषीय गणना के अनुसार 16 जुलाई को सूर्य का गोचर है, सूर्य कर्क राशि में प्रवेश करने वाला है | बता दे सूर्य जिस राशि में प्रवेश करता है, उसी राशि के नाम से संक्रांति आती है | इसीलिए 16 जुलाई को कर्क संक्रांति है | ऐसे में कुछ राशियाँ ऐसी है, जिन पर इस गोचर का अशुभ प्रभाव पड़ने वाला है | हम आपको उन्ही के बारे में जानकारी देने जा रहे है |

मेष

इस राशि के चौथे भाव में सूर्य रहेगा | इसकी वजह से मानसिक अशांति पैदा हो सकती है | परिवार में कलह की स्थिति पैदा हो सकती है | हालाँकि अन्य ग्रह के गोचर के चलते कुछ कार्यो में सफलता भी प्राप्त होगी |

मिथुन


इस गोचर के कारण परिवार में विवाद और अलगाव की स्थिति पैदा हो सकती है | आपको इसे काबू में करने की कोशिश करनी होगी | आपकी सेहत पर किसी दवा का विपरीत प्रभाव पड़ सकता है | ऑफिस में आपके खिलाफ षडियंत्र रचा जा सकता है, सावधान रहे |

सूर्य का ये गोचर आपको मानसिक पीड़ा प्रदान कर सकता है | कार्यक्षेत्र आपके शत्रु सक्रीय रहेंगे, जो आपको नुकसान पहुँचाने की कोशिश कर सकते है | हालाँकि माह के अंत में आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा |

मकर



आपके लिए आने वाला समय उपयुक्त नहीं है | वैवाहिक जीवन में बड़ी समस्या उत्पन्न होने की आशंका है, आपको रिश्ते हद से ज्यादा बिगड़े, उससे पहले सँभालने की जरूरत है | कोर्ट कचहरी के किसी मामले को बाहर ही सुलझा ले तो बेहतर है |

कुम्भ


इस गोचर के चलते आपके शत्रु तो आपसे दूर रहेंगे, लेकिन स्वास्थ्य बिगड़ सकता है | हृदय से जुडी किसी भी समस्या के प्रति सावधान रहने की जरूरत है | आप कर्ज का लेनदेन ना करे, विवाद पैदा हो सकता है | किसी करीबी से अशुभ समाचार प्राप्त हो सकता है |