Sunday 7 June 2020

साउथ इंडस्ट्री को लगा झटका, साउथ एक्टर चिरंजीवी का दिल का दौरा पड़ने से मौत

कन्नड़ स्टार चिरंजीवी का बेंगलुरु के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में निधन हो गया। दिल का दौरा पड़ने की वजह से उन्होंने दम तोड़ा। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरी साउथ इंडस्ट्री सदमे में है। चिरंजीवी सर्जा के निधन से उनके फैन्स और साउथ इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। सभी लोग सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

एक्टर अलू सिरीश ने ट्वीट कर उनके निधन पर शौक जताया है। उन्होंने लिखा है कि कन्नड़ एक्टर चिरंजीवी के निधन की खबर मिली। 
वहीं, एक्ट्रेस प्रियामिनी, एक्टर विलास नायक और पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले ने एक्टर के निधन पर दुख व्यक्त किया है। विलास नायक ने लिखा, ‘चिरंजीवी सारजा के निधन की खबर से काफी दुखी हूं। यकीन ही नहीं हो रहा। एक प्रतिभाशाली नौजवान एक्टर को हमने खो दिया। भगवान उनके परिवार को शक्ति दे।’
आपको बता दें कि चिरंजीवी समहारा, आद्या, खाकी, सिंघा, अम्मा आई लव यू जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके हैं। आखिरी बार उन्हें कन्नड़ एक्शन फिल्म शिवार्जुन में देखा गया था


प्रसिद्ध अभिनेता चिरंजीवी नहीं रहे, दिल का दौरा पड़ने से निधन