Tuesday 10 March 2020

होली के रंग में रंगे भारतीय टीम के खिलाड़ी, देखिए किसने किसके साथ मनाई होली

दोस्तों पूरे भारत पर आज होली का त्यौहार मनाया जा रहा है, होली के मौके पर चाहे वह क्रिकेटर हो या बॉलीवुड सितारे सभी एक-दूसरे को रंग लगाकर होली मना रहे हैं।

होली के रंग में रंगे भारतीय टीम के खिलाड़ी, देखिए किसने किसके साथ मनाई होली
Third party image reference
होली के शुभ अवसर पर भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने भी अपने अंदाज में होली का त्यौहार मनाया और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने फैंस होली की शुभकामनाएं दी। आइए जानते हैं भारतीय टीम के किस खिलाड़ी ने किसके साथ और किस तरह होली का त्यौहार मनाया।
शिखर धवन

Third party image reference
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने अपनी पत्नी और बेटे के साथ होली का त्यौहार मनाया। शिखर धवन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीर शेयर करते हुए लोगों को होली की शुभकामनाएं दी।
हार्दिक पांड्या

Third party image reference
भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने होली के मौके पर अपने परिवार वालों के साथ समय बिताया। हार्दिक पांड्या ने होली पर अपनी पत्नी नताशा और अपने पूरे परिवार वालों के साथ मस्ती की जिसकी तस्वीरें खुद पांड्या ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।
हरभजन सिंह

Third party image reference
भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने अपनी खूबसूरत पत्नी और बेटी के साथ होली मनाई। हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया पर खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए लोगों को होली की शुभकामनाएं दी।