Monday 9 December 2019

सोनाक्षी ने इस अंदाज में पापा को किया बर्थडे विश, देखिए उनके परिवार की तस्वीरें

Dec. 9, 2019, 6:18 p.m.
बॉलीवुड ( Bollywood) दबंग गर्ल यानी एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ( Sonakshi Sinha) आज अपने पापा शत्रुघ्न सिन्हा ( Shatrughan Sinha ) का बर्थडे मना रही हैं। शत्रुघ्न सिन्हा का बर्थडे 8 दिसंबर को होता है। वो 74 साल के हो गए हैं। सोनाक्षी ने तस्वीर शेयर कर अपने पापा को जन्मदिन की बधाई दी है।
सोनाक्षी सिन्हा ( Sonakshi Sinha) अपने पापा से बहुत जुड़ी हुई हैं। पापा की लाड़ली सोनाक्षी हमेशा अपने सक्सेस का क्रेडिट मम्मी पापा को देती हैं। सोनाक्षी को इस बात का गर्व है कि वो शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी हैं।
सोनाक्षी की स्कूलिंग मुंबई के आर्य विद्या मंदिर से हुई और स्कूल में हालात थोड़े से अलग थे क्योंकि एक स्टार डॉटर सोनाक्षी के टीचर्स या फ्रेंड्स अक़्सर दूसरों से उन्हें मिलवाते वक़्त बड़े गर्व से कहते थे कि ये शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी हैं तब तक सोनाक्षी को ये एहसास हो चला था कि उनके पापा एक स्टार है जो कि बेहद पॉपुलर हैं।
शत्रुघ्न सिन्हा ( Shatrughan Sinha ) का जन्म बिहार की राजधानी पटना में 9 दिसंबर को हुआ था। बिहारी बाबू के नाम से मशहूर शत्रुघ्न सिन्हा के पिता एक डॉक्टर थे और उनके चार भाई हैं। इन चार भाइयों का नाम दशरथ के बेटों की तरह राम, लखन, भरत और शत्रुघ्न है।
अपनी कड़क आवाज से अपनी छाप छोड़ने वाले शत्रुघ्न ने पटना साइंस कॉलेज से ग्रेजुएट की और उसके बाद अपने दोस्त के बताने पर एफटीआईआई से पढ़ाई की।
अपनी दमदार आवाज से लोगों पर अपनी छाप छोड़ने वाले शत्रुघ्न ने पटना साइंस कॉलेज से ग्रेजुएट किया और उसके बाद अपने दोस्त के बताने पर एफटीआईआई से पढ़ाई की।
सोनाक्षी सिन्हा के पापा शत्रुघ्न सिन्हा 70 और 80 के दशक में मशहूर एक्टर रहें। उन्होंने कालीचरण, विश्वनाथ, मेरे अपने, लोहा, दोस्ताना, नसीब समेत कई फिल्मों में काम किया। सोनाक्षी ने बचपन से ही अपने घर में सितारों का आना जाना देखा।
शॉटगन के नाम से फेमस शत्रुघ्न को फिल्मों में पहला ब्रेक देवानंद की फिल्म 'प्रेम पुजारी' से मिला जिसमें उन्होंने पाकिस्तानी मिलिट्री ऑफिसर का रोल प्ले किया था। एक्टर से राजनेता बने शत्रुघ्न सिन्हा का कहना है कि उनके जुड़वां बेटों लव और कुश का नामकरण दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार ने किया था।
सोनाक्षी से बड़े दो भाई हैं लव और कुश । उनके भाई लव ने फिल्मों में अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था लेकिन उन्हें कुछ खास सफलता नहीं मिली थी।