Wednesday 14 August 2019

सलमान खान से पंगा लेने वाली इस हीरोइन का दबदबा बरकरार, कुछ नहीं कर पाए सल्लू मियां


Third party image reference google
बॉलीवुड मेंं सलमान खान की धाक के बारे में हर कोई जानता है। सलमान खान ऐसे स्टार हैं, वह जिसे चाहे अर्श पर पहुंचा दें और जिसे चाहे फर्श पर। बॉलीवुड की दुनिया में सलमान खान से पंगा लेने के बारे मेंं कोई नहीं सोचता है। जिसने भी सलमान खान से पंगा लिया, वह संभल नहीं पाया। कइयों का तो करियर ही खत्म हो गया है।

Third party image reference aajtak.intoday.in
एक्टर विवेक ओबरॉय ओर गायक अरिजीत सिंह का उदाहरण इस मामल में लिया जा सकता है। ऐश्वर्या के मामले में विवेक ओबरॉय ने सलमान खान से पंगा लिया था। उसके बाद विवेक ओबरॉय बॉलीवुड मेंं हाशिए पर चले गए। माना जाता है कि विवेक का यह हश्र सलमान खान के इशारे पर हुआ है।
इसके बाद सिंगर अरिजीत सिंह को भी सलमान से पंगा लेने पर झटका झेलना पड़ा। फिल्म सुल्तान के रिलीज होने से पहले अरिजीत सिंह ने कह दिया था कि यह फिल्म तो मेरे गाने पर ही चल जाएगी।
अब भला सल्लू मियां को यह कैसे बर्दाश्त होता। सलमान ने अरिजीत सिंह का गाया हुआ गाना ही फिल्म से निकलवा दिया। अरिजीत की जगह दूसरे गायक से गाना गवा कर फिल्म में शामिल किया गया।
उसके बाद से अरिजीत सिंह सलमान की फिल्म में गाने के लिए तरस ही रहे हैं।
अरिजीत सिंह और विवेक ओबरॉय की तरह और भी लोग बॉलीवुड में हो सकते हैं, जिन्हें सलमान खान की वजह से हाशिए पर जाना पड़ा हो लेकिन जानी-मानी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का जलवा और दबदबा सलमान से पंगा लेने के बावजूद बरकरार है। प्रियंका चोपड़ा का करियर पहले ही तरह बना हुआ है।
जब प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म भारत में काम करने से इनकार कर दिया तो सलमान ने अपनी नाराजगी जाहिर की थी। सलमान ने प्रियंका चोपड़ा पर व्यंग्य बाण भी छोड़े।
उस समय यह खबरें आई थीं कि प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ विवाह की तैयारियों के चलते सलमान की फिल्म में काम करने से मना किया लेकिन सलमान अपनी नाराजगी जाहिर करने से नहीं चूके।
सलमान की नाराजगी को देखते हुए कहा जाने लगा था कि इसका खामियाजा अब प्रियंका चोपड़ा को भुगतना पड़ेगा लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ है। बॉलीवुड में तो प्रियंका चोपड़ा की डिमांड बनी ही हुई है, हॉलीवुड में भी उनका सिक्का चल रहा है।