Friday 17 July 2020

सावन स्पेशल: जल के अलावा इन चीजों से भी किया जा सकता है शिवलिंग अभिषेक, दूर होती है हर समस्या

सावन के इस महीने में भक्तगण शिव को प्रसन्न करने के लिए शिवग पलिंर अभिषेक करते हैं। देखा गया हैं कि अभिषेक के दौरान लोग पानी और दूध का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं।

क्या आप जानते हैं कि शिवलिंग पर कई अन्य चीजों से भी अभिषेक किया जाता हैं जिनसे विभिन्न मनोकामनाओं की पूर्ती होती हैं। जी हाँ, शिव महापुराण में अलग-अलग धाराओं से अभिषेक करने का महत्व बताया गया है। तो आइये जानते हैं दूध और जल के अलावा आप किन चीजों से शिवलिंग का अभिषेक कर सकते हैं।

ऐसे करें शिव लिंग का अभिषेक

  • माना जाता है कि दूध से शिवलिंग का अभिषेक करने से मन शांत होता है और शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही इससे घर में सुख-समृद्धि भी आती है।
  • जल चढ़ाने से ना सिर्फ भगवान शिव प्रसन्न होते हैं बल्कि इससे मन व दिमाग को भी शांति मिलती है। साथ ही इससे बुद्धि भी तेज होती है।
  • माना जाता है कि देसी घी से शिवलिंग का अभिषेक करने से घर में बीमारियों का नाश होता है। ऐसे में अगर आप भी हर वक्त बीमारियों से घिरे रहते हैं तो शिवजी को देसी घी चढ़ाए।
  • शिवलिंग का अभिषेक करने के लिए आप शहद का इस्तेमाल भी कर सकता है। माना जाता है कि इससे सभी बीमारियों का नाश होता है।
  • अगर पति-पत्नी में हमेशा कलेश रहता है तो शिवलिंग पर इत्र चढ़ाए। माना जाता है कि इससे पति-पत्नी का रिश्ता मधुर होता है और ल़ाई-झगड़े नहीं होते।