Tuesday 19 May 2020

शव यात्रा के दौरान क्यों बोला जाता है ‘राम नाम सत्य है’,जानिए


ये बात तो हम सभी जानते और देखते हैं कि जब भी किसी हिन्दु की अंतिम यात्रा निकलती है उस दौरान सभी लोग ‘राम नाम सत्य है’ बोलते हैं। लेकिन, आपमें से ज्यादातर लोगों को इस बात का अंदाजा शायद ही हो कि राम नाम सत्य है क्यों बोला जाता है? तो चलिए आज जानते है ऐसा क्यों बोलै जाता है।
दरअसल, हिंदू धर्म में राम नाम को सबसे अधिक महत्‍व दिया गया है। ऐसी मान्यता है कि राम का नाम तीन बार जपना भगवान के नाम के 1000 हजार जप करने के बराबर होता है। इसलिए जब भी किसी की अंतिम यात्रा निकाली जाती है इस दौरान सभी लोग राम नाम सत्य है बोलते हैं।
इस मंत्र को जपने से यह अहसास होता है कि इस दुनिया से अब वह व्यक्ति रवाना हो गया है। अब उसके पृथ्वी के सारे रिश्ते नाते समाप्त हो चुके हैं। जिससे साफ है कि भगवान को छोड़कर सब कुछ एक भ्रम है।

शव यात्रा के दौरान “राम नाम सत्य” बोले जाने के असली कारण को महाभारत काल में युधिष्ठिर ने एक श्लोक के ज़रिए बताया था। श्लोक कुछ इस प्रकार से है – “अहन्यहनि भूतानि गच्छंति यमममन्दिरम्। शेषा विभूतिमिच्छंति किमाश्चर्य मत: परम्”