Wednesday 1 April 2020

सारी रात शव के साथ सोता रहा पति, आपतिजनक हालत में देख कर दिया था पत्नी का कत्ल

लुधियानाः भतीजे के साथ अवैध संबंधों से गुस्साएं पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतका की पहचान तारा देवी (35) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार पक्खोवाल रोड स्थित आम विहार इलाके का रहने वाला विजय प्रकाश (36) लेबर का काम करता है। उनकी एक बेटी (13) है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले विजय ने तारा को भतीजे दीपक के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा था, जिसके बाद से वह काफी परेशान था। रविवार रात उसने अपनी बेटी को सहेली के घर रात रहने के लिए भेज दिया, जिसके बाद उसने दीपक को घर बुलाया। इस बीच दोनों ने बैठकर शराब पी और पत्नी के साथ संबंधों को लेकर बहस शुरू हो गई। इसके बाद विजय ने दीपक को बेरहमी से पीटा और वह वहां से भाग निकला। शराब के नशे में विजय ने तारा पर तवा उठाकर मारा, जिसके बाद वह बेहोश होकर गिर गई। इसके बाद उसने खूब शराब पी और फिर उसी के साथ सो गया।
जैसे ही शराब का नशा टूटा तो उसने देखा कि तारा मर चुकी थी, जिसके बाद वह वहां से भाग निकला। आस-पास रहने वाले जैसे घर आए तो उन्होंने तारा को खून से लथपथ देख तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर शव को कब्जे में लिया। फिलहाल पुलिस का कहना है कि आरोपी अभी फरार है, जिसे तुरंत गिरफ्तार किया जाएगा।