Tuesday 28 April 2020

लॉकडाउन में फंसे रहने के 1 माह बाद भारत से स्वदेश लौटे माइक हेसन


राज एक्सप्रेस। कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के बीच न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर और कोच माइक हेसन (Mike Hesson) भारत में लॉक डाउन में फस गए थे। वैश्विक महामारी के इस दौर में सभी यातायात सेवाएं बंद कर दी गई थी। जिसके चलते माइक हेसन (Mike Hesson) भारत में ही पिछले 1 महीने से रुके हुए थे।
आईपीएल की फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के क्रिकेट संचालन निदेशक माइक हैसन भारत में 1 महीने से अधिक समय के लिए फंसे रहे, जिसके बाद मंगलवार को उन्हें न्यूजीलैंड भेजा गया है।
पूर्व खिलाड़ी और कोच ने ट्विटर के जरिए दी जानकारी
पूर्व खिलाड़ी और कोच माइक हेसन (Mike Hesson) ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि मुंबई हवाई अड्डे तक पहुंचने के लिए बस में बिताए गए 1 दिन के बाद क्या शानदार नजारा था। न्यूजीलैंड तक हमारी वापसी के दौरान फ्लाईएयरएनजेड (FlyAirNZ) के कर्मचारियों का व्यवहार बहुत बढ़िया रहा।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत में न्यूजीलैंड के उच्चायोग, न्यूजीलैंड के विदेश मंत्रालय और न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जसिंडा ऑर्डन का आभार व्यक्त किया।
आपको बताते हैं कि कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए भारत और न्यूजीलैंड में लॉकडाउन जारी है। लॉकडाउन की घोषणा होने के बाद सभी यात्राएं बाधित हो चुकी थी। जिससे 45 साल के माइक हेसन (Mike Hesson) को बेंगलुरु में ही 1 महीने से ज्यादा समय गुजारना पड़ा था।
भारत में अभी लॉक डाउन जारी है, लेकिन न्यूजीलैंड में लॉक डाउन के प्रति थोड़ी ढील दी गई है, वहां के हालात भारत से बेहतर बताए जा रहे हैं।