Friday 24 January 2020

कहीं भी मिल जाए यह फल तो झट से तोड़कर खा ले, शरीर को बना सकता है ताकतवर


Third party image reference
नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका हमारे चैनल में, दोस्तों आज हम लसोड़ा फल के फायदों के बारे में बात करेंगे। कच्चे लसोड़े के फल का अक्सर अचार बनाया जाता है। पके हुए लसोड़े के फल मीठे होते हैं। लसोड़े पेट और सीने को नरम करता है। गले की खराश को दूर करता है। इसके अलावा यह कई प्रकार के रोगों में लाभकारी होता है। तो आज हम इसके फायदों के बारे में बात करेंगे। तो आइए जानते हैं।

Third party image reference
यह दांतो के दर्द को भी दूर करने का काम करता है। इसके लिए लसोड़े की छाल का काढ़ा बनाकर उस काढ़े से कुल्ला करना चाहिए। इससे दांत का दर्द दूर होता है। साथ ही मसूड़े मजबूत बनते हैं यह एक शक्तिशाली फल है। इसके लिए लसोड़े को सुखाकर चूर्ण बना लें और इस चूर्ण को चीनी में मिलाकर लड्डू बना लें। और इसका सेवन करें इससे शरीर मोटा और मजबूत होता है।
यह सूजन को भी कम करने का काम करता है। अगर किसी चोट के वजह से या किसी बीमारी के वजह से शरीर के किसी भी हिस्से में सूजन हो गई हो। तो ऐसे में लसोड़े की छाल को पीसकर उसका लेप सूजन वाले स्थान पर लगाएं। इससे सूजन कम हो जाता है। साथ ही दर्द में भी आराम मिलता है।

Third party image reference
यह बार-बार होने वाले बुखार को भी ठीक करने का काम करता है। अगर किसी को बार बार बुखार होता हो तो ऐसे में लसोड़े की छाल का काढ़ा बनाकर सुबह और शाम को सेवन करें। इससे बार-बार होने वाला बुखार ठीक हो सकता है।