Monday 23 December 2019

अनिल कपूर-मोहम्मद रफी का जन्मदिन, राहुल गांधी पर अनुराग कश्यप का निशाना, पांच खबरें

भारतीय सिनेमा के सबसे सफल गायकों में से एक सदाबहार मोहम्मद रफी की आज जयंती है। रफी के मशहूर के गानों के बारे में तो आप सभी जानते होंगे लेकिन उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ किस्से ऐसे जिन्हें शायद आप नहीं जानते होंगे। अगर एक गाने में इजहार-ए-इश्क की एक सौ एक विधाएं दर्शानी हों तो आप सिर्फ एक ही गायक का नाम ले सकते हैं वो हैं मोहम्मद रफी।
अनिल कपूर आज अपना 63वां जन्मदिन मनाएंगे। बढ़ती उम्र के बावजूद चुस्ती और फुर्ती के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता अनिल कपूर ने हिंदी की 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया, साथ ही अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों और टीवी शोज में काम करके भी भारत का नाम रोशन किया। अपने 40 साल के करियर में फिल्म अभिनेता और निर्माता के रूप में उन्हें छह फिल्मफेयर और दो राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। बाल कलाकार के रूप अपने करियर की शुरुआत करने वाले निर्माता सुरिंदर कपूर के बेटे अनिल ने कामयाबी की नई ऊंचाइयों को छुआ है।
फिल्म मेकर अनुराग कश्यप फिल्मों के अलावा अपनी बेबाक राय के लिए भी जाने जाते हैं। सामजिक मुद्दों पर वह खुलकर बोलते हैं। अक्सर उनके निशाने पर राजनेता होते हैं। कुछ महीनों पहले उन्होंने ट्विटर छोड़ने का ऐलान कर दिया था। हाल ही में CAA और NRC पर हो रहे बवाल के बीच उन्होंने एक बार फिर से ट्विटर पर वापसी की। अनुराग एक बार फिर अपने एक ट्वीट की वजह से चर्चा में आ गए हैं।
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देशभर में हर किसी की राय बंटी नजर आ रही है। बहुत से संगठनों और राजनेताओं ने इस कानून की आलोचना की है। हाल ही में ही एक कार्यक्रम के दौरान दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि राजनीतिक मामलों पर बोलने से कलाकार डरते हैं।
बिग बॉस का 13वां सीजन वाकई काफी टेढ़ा है। शो में इन दिनों घरवालों के बीच काफी लड़ाई झगड़ा देखने को मिल रहा है। बिग बॉस पर लगातार पक्षपात के आरोप भी लग रहे हैं। कई लोग कह रहे हैं कि इस शो के मेकर्स और सलमान खान सिद्धार्थ शुक्ला की गलती के बावजूद भी उनका पक्ष ले रहे हैं। इस बीच एक ट्वीट से इस बात का इशारा मिला है कि आखिर क्यों मेकर्स सिद्धार्थ की साइड ले रहे हैं।