Monday 23 December 2019

आलिया भट्ट ने BFF आकांक्षा कपूर के साथ फोटो शेयर कर दी क्रिसमस की शुभकामनाएं

बॉलीवुड के सितारे क्रिसमस और न्यू ईयर हर बाद कुछ खास अंदाज में मनाते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपना क्रिसमस बीएफएफ आकांक्षा रंजन कपूर के साथ मनाने वाली हैं। आलिया ने सोशल मीडिया पर दोस्ता आकांक्षा के साथ क्रिसमस की शूभकामनाएं देते हुए फोटो शेयर की है।
आलिया भट्ट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बीएफएफ आकांक्षा रंजन कपूर के साथ फोटो शेयर की है। इस फोटो में दोनों नाइट सूट पहनकर क्रिसमस ट्री के आगे बैठी हुई हैं। फोटो शेयर करते हुए आलिया ने लिखा- हैप्पी क्रिसमस ईव।वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया इन दिनों रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाली हैं। ब्रह्मास्त्र में रणबीर और आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। ब्रह्मास्त्र के अलावा आलिया संजय लीला भंसाली की फिल्म और करण जौहर की 'तख्त' में नजर आने वाली हैं।