नई दिल्ली : तेलंगाना में हैदराबाद से एक बड़ी हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहां पुलिस को एक जली हुई बॉडी मिली है। जोकि एक महिला की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, यह महिला एक वेटरनरी डॉक्टर थी। दरअसल, हिला सरकारी डॉक्टर के साथ गैंगरेप और हत्या करने के बाद जलाने के मामले में हैदराबाद पुलिस ने चार लोगों को गिफ्तार कर लिया है। इस मामले को लेकर सभी के जहन में जहर भरा हुआ है।
इस मामले का पूरा खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि ”दरिंदों ने कैसे इस घटना को अंजाम दिया, इस बारे में उन्होंने बता दिया है” आगे पुलिस ने बीते शुक्रवार देर शाम प्रेस कॉन्फेंस में कहा कि, ”महिला डॉक्टर की हत्या से पहले गैंगरेप किया गया था”, आगे की बात बताते हुए पुलिस ने कहा कि, आरोपियों ने युवती के साथ गैंगरेप किया और बाद में गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव को जला दिया।
दरअसल, इस मामले में यह महिला सुबह ड्यूटी के लिए हॉस्पिटल गई हुई थी। शामको लौटते समय उसकी स्कूटी पंक्चर हो गई। लेकिन रात भर घर पर ना आने पर परिजनों ने पुलिस को इस बारे बताया तो अगले ही दिन पुलिस को एक महिला की बॉडी मिली जोकि पूरी तरह जल चुकी थी। दरअसल, हैदराबाद के बाहरी इलाके शमशाबाद में टोंडुपल्ली टोल प्लाजा के पास युवती के साथ गैंगरेप किया गया और उसके शव को 25 किलोमीटर दूर ले जाकर रंगा रेड्डी जिले के चटनपल्ली पुल पर पेट्रोल छिड़ककर जला दिया।
बता दे कि पुलिस का कहना है आरोपियों की पहचान मोहम्मद आरिफ, नवीन, चिंताकुंता केशावुलु और शिवा के रूप में हुई है और पुलिस ने इस बात की भी पुष्टि की है कि आरोपियों ने अपराध को अंजाम देने के दौरान शराब पी रखी थी। इस घटना का मुख्य आरोपी आरिफ है।
पुलिस ने बताई हैदराबाद डॉक्टर गैंगरेप की सच्चाई, कहानी सुनकर खौल उठेगा खून
Reviewed by Admin
on
December 03, 2019
Rating: