Monday 16 December 2019

एक दूसरे के प्यार में हैं तारा सुतारिया और आदर जैन, यूं किया प्यार का इजहार

करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली बहुत ही जल्द तारा सुतारिया अपनी खूबसूरती से लाखों दिलों पर राज करने लगी। युवाओं के बीच तारा सुतारिया काफी फैमस हैं लोग उनकी अदाकारी और स्टाइल से काफी प्रभावित हैं। फिल्म मरजावां में भी उनके देसी अंदाज को लोगों ने खूब पसंद किया। तारा सुतारिया को लेकर खबरें थी कि वह करीना-रणबीर के कजिन आदर जैन को डेट कर रही हैं। दोनों के बीच काफी स्ट्रोंग रिलेशनशिप है। कई मौको पर दोनों को साथ देखा गया हैं। आदर जैन के साथ रिलेशन को लेकर तारा खूब सुर्खियों में रहती हैं लेकिन दोनों ने काफी अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया।
हाल ही में तारा सुतारिया आदर के बड़े भाई अरमान जैन के रोके में पहुंची। इस दौरान तारा के बॉयफ्रेंड आदर ने उनका काफी स्पेशल तरीके से स्वागत किया। इस फंक्शन का एक वीडियो आदर जैन ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि 'जब मैं तुम्हारे साथ होता हूं तारा सुतारिया।' इस वीडियो को तारा ने लाइक किया और रिशेयर करते हुए लिखा कि 'हमेशा तुम्हारे साथ।'
दोनों का ये गुपचुप तरीके से अपने प्यार का इजहार करने का तरीका माना जा रहा है। दोनों के इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं साथ ही लोगों को दोनों की जोड़ी भी पसंद आ रही है। इस वीडियो के सामने आने के बाद ये तो कंफर्म हो गया है कि दोनों की रिलेशनशिप की खबरें पक्की हैं।
आपको बता दें कि अपने और आदर के रिलेशनशिप की खबरों के बारे में तारा ने मुंबई मिरर को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि 'हम एक दूसरे की कंपनी को काफी पसंद करते हैं।'