Saturday 19 October 2019

इस एक्ट्रेस ने बिल्डिंग से कूद किया सुसाइड, वजह जानकर होगी हैरानी

tv actress pearl punjabi

एक्ट्रेस पर्ल पंजाबी ने 29 अगस्त की रात अपनी बिल्डिंग से कूदकर सुसाइड कर लिया। पर्ल पंजाबी की उम्र सिर्फ 25 साल थी। वह मुंबई के ओशिवारा इलाके में रहती थी। पर्ल पंजाबी बचपन से ही बड़ी बॉलीवुड एक्ट्रेस बनने का सपना देखती थी। इस एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम तो रखा। हालांकि वो रेस में बने रहने के लिए प्रेशर नहीं खेल पाईं। 

पर्ल पंजाबी काफी लंबे समय से अपनी निजी और प्रोफेशनल जिंदगी में संघर्ष कर रही थी। जब उनको अपनी समस्याओं का समाधान नहीं मिला तो उन्होंने निराश होकर खुद को मौत के हवाले कर दिया। जिस बिल्डिंग में पर्ल पंजाबी रहती थी, उस बिल्डिंग के गार्ड ने घटना की जानकारी दी। गार्ड के मुताबिक लगभग 12:15 से 12:30 के बीच यह घटना हुई। मुझे एक आवाज आई। आवाज को कई लोगों ने सुना और वे लोग पर्ल की तरफ दौड़ पड़े। 

कूदने के बाद पर्ल की हालत बहुत ही ज्यादा खराब हो गई। उनको तुरंत ही हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टरों ने पर्ल को बचाने के कई प्रयास किए। लेकिन मौत के आगे वे  जंग हार गई। इलाज के दौरान पर्ल पंजाबी ने दम तोड़ दिया। 

कई मीडिया रिपोर्ट में यह बताया जा रहा है कि पर्ल पंजाबी अपने परिवार के विरुद्ध जाकर मुंबई आई थी। इस वजह से उनके और उनके परिवार के बीच अनबन चल रही थी। परिवार वाले यह नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी बॉलीवुड में जाए लेकिन। पर्ल को खुद पर पूरा भरोसा था। लेकिन लाख कोशिशों के बावजूद भी उनको बॉलीवुड में सफलता नहीं मिली। निराश होकर उन्होंने सुसाइड कर लिया। उन्होंने यह फैसला डिप्रेशन में लिया।