हमारी बॉलीवुड इंडस्ट्री में शाहरुख खान, आमिर खान, सलमान खान और अक्षय कुमार ऐसे एक्टर हैं, जो सिर्फ महंगी फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं। सलमान, शाहरूख और आमिर खान अपने करियर में इतनी महंगी-महंगी फिल्मों में काम कर चुके हैं, जितने कि बाकी स्टारों की फिल्मों का कलेक्शन होता है। और इसी वजह से यह बॉलीवुड के सुपरस्टार भी मानी आते हैं। लेकिन आइए आज हम एक ऐसे एक्टर के बारे में आपको बताते हैं, जो सलमान खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार और आमिर खान से भी महंगी करने जा रहा है। उस एक्टर का नाम 'ऋतिक रोशन' है।
वर्ल्ड के सबसे हैंडसम एक्टरों में से एक ऋतिक रोशन अब बॉलीवुड के सुपरस्टार माने जाते हैं। इन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। जिसकी वजह से आज इनकी लोकप्रियता आसमान की बुलंदियों पर पहुंच गई है। और इनकी फैन फॉलोइंग लड़कियों में काफी ज्यादा पाई जाती है।
बात की जाए इनकी आने वाली फिल्मों की, तो इस साल आने वाली इनकी फिल्म 'वॉर' है। जिसका लोग बहुत ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऋतिक रोशन की इस फिल्म का बजट 180 करोड़ रूपए है। और इस फिल्म को अगले महीने यानी 2 अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज किया जाएगा। जिसे लोग अभी से ही ब्लॉकबस्टर मान रहे हैं।
और फिर साल 2020 में आने वाले इनकी फिल्म 'कृष' फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म 'कृष 4' रिलीज होगी। और इस फिल्म का लोग करीब 4 से 5 साल से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में भी ऋतिक रोशन एक सुपरहीरो के किरदार में नजर आने वाले हैं।
यह दोनों फिल्में अभी रिलीज ही नहीं हुई है कि ऋतिक रोशन के एक और फिल्म की खबर आ रही है। जिसे ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दंगल' और अभी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'छिछोरे' के निर्देशक 'रितेश तिवारी' लेकर आ रहे हैं। ऋतिक रोशन की आने वाली इस फिल्म का नाम 'रामायण' है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन राम का किरदार निभाएंगे तो वहीं दीपिका पादुकोण सीता का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी।
और खबरों की मानें तो इस फिल्म में विलेन के रोल के लिए बाहुबली के एक्टर 'प्रभास' को अप्रोच किया गया है। जी हां अगर प्रभास इस फिल्म के लिए हां करते हैं। तो प्रभास इस फिल्म में रावण का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। और सबसे बड़ी खास बात यह है कि ऋतिक रोशन की इस फिल्म का बजट 600 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। बता दें कि यह फिल्म भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी फिल्म है। और इतनी बड़ी फिल्म सुपरस्टार ऋतिक लीड रोल में नजर आने वाले हैं। यानी कि ऋतिक रोशन अब बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं।