Saturday 4 July 2020

Chandra Grahan 2020: आज लगा साल का तीसरा चंद्र ग्रहण, जानें सबसे ज्यादा कौन सी राशि होगी प्रभावित



साल 2020 का तीसरा चंद्र ग्रहण आज 5 जुलाई को है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहण कोई भी हो उसका अच्छा या बुरा प्रभाव हर राशि पर जरूर पड़ता है। इस साल 5 जुलाई को पड़ने वाला चंद्र ग्रहण धनु राशि में लग रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस दिन सूर्य मिथुन राशि में होगें और पूर्णिमा तिथि रहेगी। ऐसे में आइए जानते हैं कहां-कहां दिखाई देगा ये चंद्रगहण और किस राशि पर पड़ेगा इस चंद्र ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव।
चंद्र ग्रहण का समय-

यह ग्रहण 5 जुलाई को सुबह 8 बजकर 38 मिनट से आरंभ होगा। इस चंद्र ग्रहण की अवधि 2 घंटा 43 मिनट और 24 सेकेंड होगी।
किन देशों में देखा जाएगा चंद्र ग्रहण-

5 जुलाई को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत, दक्षिण एशिया के कुछ स्थान, अमेरिका, यूरोप और अस्ट्रेलिया में देखा जा सकेगा। बता दें, इस दिन गुरु पुर्णिमा का पर्व भी है।
धनु राशि पर होगा चंद्र ग्रहण का सबसे ज्यादा असर-
5 जुलाई को लगने वाला चंद्रग्रहण धनु राशि में लग रहा है। 30 जून से धनु राशि में गुरु बृहस्पति प्रवेश करेंगे। जहां पहले से ही राहु भी मौजूद है। ग्रहण के दौरान बृहस्पति पर राहु की दृष्टि धनु राशि को प्रभावित करेगी। जिसकी वजह से धनु राशि के जातकों का चंद्रमा कमजोर होने से जातक का मन अशांत होकर नकारात्मक विचारों से घिर सकता है।