Wednesday 1 July 2020

शेखर सुमन और सेलेब्स के बयानबाज़ी से नाखु़श सुशांत का परिवार... बताई सच्चाई


जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद सोशल मीडिया से लेकर इंडस्ट्री तक चर्चा जारी है। इस बीच एक्टर शेखर सुमन ने सुशांत सिंह राजपूत के घर जाकर उनके पिता से बातचीत की। इसके बाद उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीबीआई जांच की मांग की और उन्होंने सुसाइड नोट ना मिलने से लेकर, सुशांत के गले पर आए निशान पर सवाल उठाए। सुशांत का परिवार इस बयानबाज़ी से नाखु़श है। 
सुशांत का परिवार शेखर सुमन और सेलेब्स द्वारा की जा रही बयानबाजी से नाराज है। शेखर सुमन के प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस्तेमाल बैनर से भी दुःखी हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक, परिवार ने इस पूरे घटनाक्रम को राजनीतिक नौटंकी कहा है। सुशांत का परिवार ना सिर्फ शेखर सुमन बल्कि करीबी दोस्त संदीप सिंह से भी नाराज़ हैं। संदीप भी इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए थे। इसके अलावा वह सुशांत को लेकर एक फ़िल्म बनाने की घोषणा भी कर चुके हैं। 
हाल में दिए एक इंटरव्यू में परिवार ने कहा कि पटना में राजनीतिक बैनर के तहत मीडिया को दिए गए बयान सिर्फ राजनीतिक माइलेज लेने के लिए हैं। वे सुशांत के लिए न्याय की मांग करने में सक्षम हैं। 
शेखर सुमन ने क्या कहा
शेखर सुमन ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कई गंभीर सवाल उठाए।  उन्होंने कहा, ‘ कोई सुसाइड नोट नहीं था। अगर सुसाइड नोट होता तो ये सीधा केस हो जाता। उसी वक्त ये केस खत्म हो जाता। सुसाइड नोट ना होने की वजह से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। सवाल ये है कि जो लड़का रात को पार्टी कर रहा था, जो सुबह उठकर प्ले स्टेशन पे था, जो एक ग्लास ज्यूस मांगता है, आके बैठता है, उसके मन में अचानक ऐसी क्या बात हुई कि उसने कहा चलो अब उठते है सुसाइड करते हैं।’