Thursday 23 July 2020

हेल्दी फूड खाने से मिलेंगा फायदा, जब सही समय पे खाएँगे तब


कहते हैं कि पहला सुख निरोगी काया। अर्थात आपके स्वास्थ्य के बढकर और कुछ भी नहीं हो सकता। वैसे तो स्वस्थ रहने के लिए अक्सर हेल्दी फूड खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन पोषक तत्वां से युक्त भोजन भी आपको तभी लाभ पहुंचाता है। जब आप इसे सही समय पर खाते हैं। अगर हेल्दी फूड को सही समय पर न खाया जाए तो इससे आपको फायदे के स्थान पर नुकसान भी झेलना पड सकता है। तो चलिए जानते हैं हेल्दी फूड को खाने का सही समय-
सेब तो गुणों की खान है। कहते हैं कि अगर आप प्रतिदिन भी एक सेब खाते हैं तो इससे आप हेल्दी बनते हैं। लेकिन आपको एंटीऑक्सीडेंट्स युक्त सेब को सही समय पर खाना चाहिए। अक्सर लोग रात में खाना खाने के बाद सेब का सेवन करते है लेकिन रात में इसका सेवन एसिडिटी की समस्या बढ़ाता है।
सेब की तरह केला भी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर है लेकिन इसे भी रात में खाने से बचना चाहिए। ऐसा करने से आपको कोल्ड व कफ जैसी समस्याएं हो सकती हैं। वहीं दिन में इसका सेवन शरीर को एनर्जी प्राप्त होती है।
दूध एक ऐसा पेय पदार्थ है, जिसे आप बच्चों से लेकर बडों को देते हैं ताकि आपके घर में हर व्यक्ति स्वस्थ रह सके। इसमें कई मिनरल्स और विटामिन पाए जाते है। दूध का सेवन रात के समय करना विशेष रूप से लाभदायी होता है। इससे शरीर की सारी थकावट उतर जाती है और बॉडी रिलैक्स होती है।
जिस तरह दूध को रात में पीना फायदेमंद माना गया हैं, ठीक उसी तरह गुड बैक्टीरिया युक्त दही को सुबह और दिन में ही खाना चाहिए। रात में इसका सेवन एसिडिटी और डायजेशन डिसआॅर्डर का खतरा बढ़ाता है।