Saturday 18 July 2020

कमरे में महिला के साथ कर डाली ये घिनौनी हरकत, बाद में...

मुंबई। नवी मुंबई से सटे पनवेल में पृथक-वास में एक व्यक्ति द्बारा 4० वर्षीय महिला का यौन उत्पीड़न किए जाने का मामला सामने आया है।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी शुक्रवार को कहा कि मामला बृहस्पतिवार शाम को सामने आया, जब महिला ने पनवेल ग्रामीण थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस उपायुक्त (जोन- 2) अशोक दुधे ने कहा, ’’महिला को कोविड-19 लक्षण दिखाने के तीन दिन बाद पृथक केंद्र भेजा गया था। पीड़िता का जानकार 25 वर्षीय आरोपी बृहस्पतिवार दोपहर उसके कमरे में दाखिल हुआ और एक मालिश के बहाने उसके साथ यौन दुर्यव्यवहार किया।’’
उन्होंने कहा, ’’हमने धारा 376 और 354 के तहत बलात्कार का मामला दर्ज किया है। वह पृथक-वास में है, इसलिए उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है। उसकी कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।’’