Wednesday 1 July 2020

बुधवार विशेष: जानिए कौन हैं भगवान गणेश के दो पुत्र



बुधवार का दिन भगवान श्री गणेश की पूजा आराधना के लिए खास माना जाता हैं श्री गणेश सभी देवताओं में प्रथम पूज्य हैं किसी भी कार्य के प्रारंभ से पूर्व उनकी पूजा करना ​अनिवार्य हैं ऐसा करने से वह कार्य बिना किसी विघ्न बाधा के पूर्ण हो जाता हैं भगवान श्री गणेश शुभता, बुद्धि और ज्ञान के देवता हैं उनके भाई कार्तिकेय और बहन अशोक सुंदरी हैं।
श्री गणेश की दो पत्नियां हैं रिद्धि सिद्धि, गणेश जी को रिद्धि से क्षेम और सिद्धि से लाभ नाम के दो पुत्र हैं। जब कार्तिकेय दक्षिण में असुरों से संग्राम के लिए गए थे और उन्होंने युद्ध में असुरों को पराजित कर दिया था, तब भगवान शिव ने श्री गणेश जी के पुत्र का नाम क्षेम रखा।
माता पार्वती उनके प्रेम से लाभ नाम से पुकारती थी। इस तरह से गणेश जी के दो पुत्रों का नाम शुभ और लाभ हुआ। वही धार्मिक कार्यक्रम या पूजा पाठ के दौरान पूजा घर या मुख्य द्वार के पास स्वास्तिक बनाते हैं और उसके बगल में शुभ लाभ लिखते हैं ऐसा करने से पीछे एक पौराणिक मत हैं पौराणिक ग्रंथों के मुताबिक श्री गणेश बुद्धि के देवता हैं ऐसे में स्वास्तिक बुद्धि का पवित्र प्रतीक माना जाता हैं स्वास्तिक की दोनों अलग अलग रेखाएं गजानन की पत्नी रिद्धि और सिद्धि को दर्शाती हैं श्री गणेश के पुत्रों के नाम हम स्वास्तिक के दाएं बाएं लिखते हैं।
वही घर के बाहर या पूजा घर के बाहर दीवार पर ऐसा बनाने के पीछे मान्यता हैं कि श्री गणेश पूरे परिवार के साथ घर में विराजमान रहते हैं उनकी पूजा करने से घर में सुख समृद्धि के साथ बुद्धि और निरोगी काया का भी आशीर्वाद घर के लोगों को प्राप्त होता हैं।