Wednesday 8 July 2020

किशमिश का पानी पीने से होगा जबरदस्त फायदा, जानें इसके बारे में

अगर आपकी सेहत अच्छी तो आप संसार में सबसे सुखी आदमी है, यह बात हम बचपन से सुनते आ रहे है। सेहत के लिए व्यक्ति को डाइट लेनी चाहिए, इसके अलावा एक्सरसाइज भी जरूरी है। व्यक्ति को वॉक भी करना चाहिए। इसके अलावा खान पान का स्पेशल ध्यान रखना चाहिए। आपको पता होना चाहिए कि उम्र के बढ़ने के साथ ही कई बीमारियां होने लग जाती है, इसके अलावा दिल और किडनी की भी बीमारी होना शुरू हो जाती है। आज हम आपको किशमिश के पानी पीने के फायदे के बारे में बताते है-
अब हम आपको किशमिश के पानी के फायदे बतायेंगे। इनमें कई विटामिन व मिनरल्स होते है। इसके अलावा इसका रोज उपयोग करते हो तो शरीर से टॉक्सिन बाहर निकल जायेंगे। इसके लिए कहा जाता है कि इस पानी को कम से कम एक हफ्ते तक रोज पीना चाहिए। इसको रोज पीने से दिल की बीमारी भी दूर हो जाती है।
इससे लीवर भी साफ हो जाता है। लीवर की काम करने की क्षमता भी बढ़ जाती है। इसके अलावा हफ्ते तक पीने से ब्लड सर्कुलेशन ठीक हो जाता है। अगर ऐसे नियमित सेवन करते हो तो एनीमिया दूर हो जाता है। इसमें आयरन व कॉपर भी होता है। इससे रेड ब्लड सेल्स को भी बढ़ा देते है।
इससे दिल की बीमारियां दूर हो जाती है, इसके अलावा खून की धमनियों में कोलेस्ट्रॉल लेवल कम हो जाता है। इससे स्ट्रोक, हाई बीपी व हार्ट अटैक को दूर किया जा सकता है। किशमिश के पानी में पोटैशियम व मैग्नीशियम भी होता है। इससे किडनी भी सही रहती है। काले रंग की किशमिश का उपयोग करना चाहिए।