Sunday 5 July 2020

कंगना रनौत की टीम ने नेपोटिज्म को लेकर साधा तापसी पन्नू पर निशाना



सुशांत सिंह के निधन के बाद से फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को लेकर बहस छिड़ी हुई है। बॉलीवुड के कई सितारों ने नेपोटिज्म को लेकर अपनी राय रखी है। कंगना रनौत ने भी सुशांत सिंह के निधन के बाद वीडियो जारी कर बॉलीवुड इंडस्ट्री में जारी नेपोटिज्म पर कई बातें कही थीं। वहीं अब कंगना रनौत की टीम ने इस बहस में एक्ट्रेस तापसी पन्नू को भी घसीट लिया है। उन पर कई आरोप लगाते हुए कंगना रनौत की टीम ने ऐसी बातें कही हैं कि, सभी हैरान रह गए। वहीं इस हमले का तापसी ने भी जवाब दिया है।
कंगना की टीम ने शेयर किया पोस्ट:
बता दें कि, कंगना रनौत की टीम ने हाल ही में एक ट्वीट शेयर किया है। इस पोस्ट में कुछ न्यूज आर्टिकल के स्क्रीनशॉट हैं, जिनके जरिए तापसी पर आरोप लगाए गए हैं। कंगना रनौत की टीम ने एक ट्वीटर यूजर का पोस्ट शेयर किया है। जिसमें यूजर का कहना है कि, 2017 में तापसी ने कंगना पर हमला कर स्टारकिड्स का बचाव करने का काम किया था। अब वो आउट साइडर्स की मसीहा बनना चाहती हैं। उन्होंने ऑडिएंस को ब्लेम किया लेकिन उन लोगों का नाम नहीं ले सकीं जिन्होंने उन्हें रिप्लेस किया था या फिर बाहर निकाल दिया था।"