Sunday 5 July 2020

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, मुंबई में भारी बारिश



भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बीते शुक्रवार यानि 3 जुलाई 2020 को देर शाम मुंबई, रत्नागिरि व रायगढ़ में अगले 24 घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी करने के बाद जोरदार बारिश का अनुमान लगाया गया। इस पर मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार को पालघर, मुंबई, ठाणे व रायगढ़ में कई स्थानों पर अत्याधिक बारिश होने की आसार है।
मौसम विभाग के अनुसार इससे पहले विभाग ने मुंबई व आसपास के क्षेत्रों में शनिवार यानी आज को अत्याधिक बारिश का अनुमान लगाते हुए कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा से अनुमान लगाए गए है। बीते शुक्रवार यानी 3 जुलाई 2020 की रात को रात मौसम विभाग के एक ऑफिसर ने बताया कि अगले 24 घंटे, यानि तीन व चार जुलाई के बीच, मुंबई, रायगढ़ व रत्नागिरि के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। कुछ जगहों पर मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।
जंहा इस बारें में उन्होंने कहा, 'चार जुलाई को पालघर, मुंबई, ठाणे व रायगढ़ जिलों में कुछ जगहों पर मूसलाधार बारिश होने की आसार है। कुछ जगहों पर भारी वर्षा होने का अनुमान है। ' मौसम विभाग मुंबई की वरिष्ठ निदेशक शुभांगी भटे ने गुरुवार को बताया था कि रत्नागिरि जिले में बीते शुक्रवार को अत्यधिक भारी वर्षा होने व शनिवार को रायगढ़ में ऐसी ही बारिश होने का अनुमान है। बताते चलें कि रत्नागिरि जिले में पिछले महीने आए चक्रवाती तूफान निसर्ग से भी बहुत ज्यादा नुकसान हुआ था। उन्होंने बताया कि मुंबई के कुछ इलाकों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा होने का अनुमान है।