Sunday 5 July 2020

ये हैं वो सेलिब्रिटी जिनका ब्रेकअप अदालत तक पहुंचा, जाने कौन है सेलिब्रिटी



रिश्ते बनाना इंसान के हाथ में नहीं होता, लेकिन रिश्तो को तोड़ना और उनके अंजाम तक ले जाना वह इंसान के हाथ में ही होता है। चाहे फिर वह एक साधारण इंसान हो या फिर कोई सेलिब्रिटी हर कोई अपनी जिंदगी में कभी ना कभी किसी ना किसी के साथ रिलेशन में बंध ही जाता है। लेकिन इस रिश्ते को संभाल पाना हर इंसान के बस की बात नहीं। आज हम आपको बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के उन रिश्तो के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी और जो अदालत के दरवाजे पर जाकर खत्म हुए।
बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान और खूबसूरती में बहुचर्चित ऐश्वर्या राय का रिश्ता उस समय का है। जब 'हम दिल दे चुके सनम' फिल्म पर्दे पर रिलीज हुई थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उस दौरान सलमान खान और ऐश्वर्या राय एक दूसरे के काफी नजदीक आ गए थे। जिसके बाद उनके चर्चे काफी सुर्खियां बटोर रहे थे। लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया और अंत में ऐश्वर्या राय सलमान खान से जुदा हो गई। इन दोनों प्रेमी जोड़ों का जुदा होने का कारण सलमान खान का गुस्सा बताया जाता है। उस समय सलमान खान ऐश्वर्या राय के फोन ना उठाने पर उनको खुदखुशी करने की धमकी दिया करते थे। जिसके चलते ऐश्वर्या राय ने कानून का सहारा लिया और यह बात अदालत तक पहुंची थी।