Saturday 4 July 2020

प्रियंका गांधी पर परेश रावल ने साधा निशाना, ट्वीट कर कही ये बातें

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता परेश रावल बॉलीवुड में कई बेहतरीन फिल्में दे चुके है। वह अपने दमदार अभिनय से अपने हुनर का लोहा मनवा चुके है। परेश रावल फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जाने जाते हैं। परेश रावल अपनी फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते है। वह आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते रहते है।
परेश रावल फिल्मों से वक्त निकालने के बाद वो समाजिक और राजनीतिक मुद्दों को लेकर मुखर हो जाते हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से अपने विचार साझा करते रहते हैं। वही अब इसी बीच हाल ही में एक्टर परेश रावल ने बिना नाम लिए इशारों-इशारों में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधा है। दरअसल, प्रियंका गांधी वाड्रा को आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा एक महीने के भीतर सरकारी आवास खाली करने को कहा गया है।
मंत्रालय की तरफ से भेजे गए पत्र में बताया गया है कि प्रियंका की एसपीजी और जेड प्लस सुरक्षा हटने के बाद से वे दिल्ली स्थिति लोधी रोड के बंगले में रहने के लिए योग्य नहीं है, इसलिए उन्हें यह बंगला खाली करना पड़ेगा। सरकार के इस फैसले के खिलाफ कांग्रेस विरोध कर रही है। कई बड़े नेताओं ने भाजपा सरकार पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाया है।
वहीं कुछ बड़े नेता मांग कर रहे हैं कि प्रियंका गांधी से सरकारी आवास न लिया जाए और उन्हें वहीं रहने दिया जाए। वही अब इस मुद्दे पर एक्टर परेश रावल ने बिना प्रियंका गांधी का नाम लिए उन पर तंज कसा है। परेश रावल ने हाल ही में एक ट्वीट कर लिखा कि, ‘मुफ्त के बंगले में रहकर पोती ने दादी की नाक कटवा दी। वही अब परेश रावल का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। परेश के इस ट्वीट पर उनके फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है।
प्रियंका गांधी वाड्रा का स्थायी पता अब 23/2 गोखले मार्ग, लखनऊ होगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय शीला कौल की इस कोठी को नए सिरे से सजाया-संवारा जा रहा है। कांग्रेसियों का कहना है कि यह प्रियंका से दिल्ली का सरकारी आवास खाली कराने का नोटिस देने वाली भाजपा सरकार को माकूल जवाब भी है। हालांकि, लखनऊ आने पर प्रियंका पहले भी इस आवास का ठहरने के लिए इस्तेमाल करती रही हैं।