Monday 13 July 2020

कांग्रेस की भाषा बोलती रही है सुनीता यादव, विवादों से रहा है पुराना नाता

Home समाचार कांग्रेस की भाषा बोलती रही है सुनीता यादव, विवादों से रहा है...

कांग्रेस की भाषा बोलती रही है सुनीता यादव, विवादों से रहा है पुराना नाता

गुजरात के सूरत में कर्फ्यू के दौरान एक महिला कांस्टेबल सुनीता यादव का एक मंत्री पुत्र के साथ बाचतीच का वीडियो वायरल हो रहा है। सुनीता यादव की ड्यूटी हीरा बाजार में बाजार बंद कराने और डायमंड- टेक्‍सटाइल फैक्‍ट्री नहीं चलने देने की थी। उसे किसी वाहन को रोकने की ड्यूटी नहीं थी। लेकिन जरूरी काम से जा रहे लोगों को रोक कर विवाद खड़ा कर रही थी। सवाल उठता है कि अगर कोई नियम का पालन नहीं कर रहा था तो कानूनी कार्रवाई ना कर वह बहस क्यों कर रही थी? सुनीया यादव मोबाइल पर स्पीकर पर क्यों बोल रही थी और उसे रिकार्ड क्यों कर रही थी? क्या किसी योजना के तहत सुनीता ने ऐसा किया? सवाल यह भी उठता है कि क्या सुनीता ने रिकॉर्ड बातचीत को मीडिया में लीक कर सहानुभूति हासिल करने की कोशिश नहीं की?
सुनीता जिस तरह से मंत्री से बात कर रही है उससे कहीं नहीं लगता कि वह अनुशासन का पालन कर रही है। मंत्री के यह कहने पर कि अगर उनके बेटे ने कानून तोड़ा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए, लेकिन सुनीता यादव ने अनावश्यक विवाद खड़ा कर पब्लिसिटी पाने की कोशिश की। सुनीता सोशल मीडिया पर जिस तरह से सक्रिय है उससे साबित होता है कि एक कांग्रेसी कार्यकर्ता की तरह बीजेपी के खिलाफ अभियान चलाती रहती है। वह हमेशा विवादास्पद ट्वीट या रिट्वीट करती रही है। यहां तक की एनएसए में बंद डॉ. कफील खान की रिहाई के लिए भी अभियान चला चुकी है। देखिए कुछ विवादास्पद ट्वीट-