Saturday 4 July 2020

आज से ही शुरू करें इस फल का सेवन , इम्यूनिटी सिस्टम को करता है मजबूत, शरीर में बनाता है खून

कोरोना काल में सेहत को दुरुस्त रखना बेहद जरूरी होता है। यह वायरस कमजोर और बीमार लोगों को ज्यादा प्रभावित करता है। बताया जा रहा है कि जिन लोगों का इम्युनिटी सिस्टम कमजोर होता है। यह वायरस उन लोगों को जल्दी अपनी चपेट में ले रहा है। यही वजह है कि तमाम वैज्ञानिक ऐसी चीजों का सेवन करने की सलाह दे रहे हैं जो आपका में इम्युनिटी पावर बढ़ाने का काम करती हैं।
इम्यून पावर बढ़ाने वाली चीजों में एक फालसा भी है। लाल-काले रंग का यह छोटा फल आपको कहीं भी मिल सकता है। माना जाता है कि फालसा पित्त की समस्याओं को दूर करने में बेहद सहायक होता है। फालसा पित की समस्या को दूर करने के लिए बेहतर फायदेमंद होता है।
अगर आपको एनीमिया की समस्या है तो आप ऐसे में आप फालसा का सेवन करें इससे आपके शरीर का हीमोग्लोबिन बढ़ता है और एनीमिया का इलाज करने के लिए मदद मिलती है।
फालसा कब्ज की समस्या को भी दूर करता है इस के रस का नियमित रूप से सेवन करने से स्वास्थ संबंधी समस्याएं दूर होती है। इसके लिए आप फालसे के रस को नींबू और अदरक के रस में मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं।