Monday 13 July 2020

फेरों के वक्त दुल्हन को हुआ कुछ ऐसा की दूल्हे ने तुरंत करवाया प्रेग्नेंसी और...

लगातार बढ़ रही मॉडर्निटी युग में लड़कियां लड़कों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है। आजकल लड़कियां अपने सही गलत फैसले को बहुत ही बारीकी से सोच समझ के बाद कर रही है। बात यदि लड़कियों की शादी की करें तो आज हर लड़की अपना जीवनसाथी खुद चुनना पसंद करती है। और ऐसा हो भी क्यों न आखिरकार ज़िंदगीभर के लिए चुना गया साथी कैसा है कैसा नहीं इसके बारे में सारी जानकारी होना सुखद जीवन की निशानी है लेकिन आपको यहां एक ऐसी स्टोरी बताने जा रहे है जिसे जान आपके भी रोंगटे खड़े हो जायेंगे।  
29 साल का देव (नाम बदल दिया गया है) और 26 साल की नंदिनी (नाम बदल दिया गया है) एक मेट्रीमोनियल वेबसाइट पर मिले थे. दोनों ने एमबीए किया हुआ था और अच्छी कंपनियों में नौकरी कर रहे थे। मिलने के कुछ दिनों बाद ही उन्होंने शादी करने का फ़ैसला किया।  दोनों ने नवंबर 2018 में शादी की डेट सेट की। शादी से 15 दिन पहले नंदिनी की मां की मौत हो गई। कैंसर की वजह से। नंदिनी बहुत दुखी थी। वो डिप्रेशन में चली गई। पर देव को लगा कि वो शादी से ख़ुश नहीं है। 
उस मुश्किल समय में नंदिनी का साथ उसके एक दोस्त ने दिया. इस चीज़ का देव ने ग़लत मतलब निकाल लिया. जैसे-तैसे शादी की डेट आई. शादी वाले दिन नंदिनी को गैस की दिक्कत शुरू हो गई. इसकी वजह से उसे उल्टी हुई. देव उसे तुरंत हॉस्पिटल लेकर भागा. नंदिनी को लगा देव को उसकी फ़िक्र है. इसलिए वो उसे हॉस्पिटल लेकर गया. पर जब वो अस्पताल के कमरे में पहुंची तो उसे शॉक लगा. वहां डॉक्टर उसका प्रेग्नेंसी और वर्जिनिटी टेस्ट करने के लिए खड़े थे.
उन्होंने वो टेस्ट किए. नंदनी बाहर निकली. उसकी और देव की बहुत लड़ाई हुई. वो अपनी बहन के घर रहने चली गई. तीन महीने बाद देव ने एक फैमिली काउंसलिंग सेंटर में अपनी पत्नी के ख़िलाफ़ शिकायत लिखवाई. उन लोगों ने नंदिनी को बुलाया. पर जब उनको पूरा मामला पता चला तो वो भी सकते में आ गए। 
नंदिनी ने उन लोगों को ये भी बताया कि उसने कुछ कागज़ों पर दस्तख़त भी किए थे। पर उस समय उसको पता नहीं था वो क्या थे। जब टेस्ट हो गए तब उसे एहसास हुआ कि उसके साथ क्या हुआ था। 
इसके बाद नंदिनी ने पुलिस के पास जाकर देव के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज करवा दी। नंदिनी ने देव पर शोषण का आरोप लगाया। देव ने भी तलाक़ के लिए अर्ज़ी डाल दी। 
नंदिनी के पिता कई साल पहले ही गुज़र चुके थे। शादी से पहले उसकी मां कि भी मौत हो गई. इस वजह से वो दुखी थी। पर उसको समझने के बदले देव ने उसपर शक किया। उसकी मर्ज़ी के बिना उसका प्रेग्नेंसी और वर्जिनिटी टेस्ट किया. ये अपने आप में खून खौला देने वाली बात है।