Wednesday 1 July 2020

रिया चक्रवर्ती की ग्लोइंग स्किन का राज है ये, जानिए उनकी ब्यूटी सीक्रेट


नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती बी टाउन में अपने नो मेकअप लुक को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। रिया के फैंस उनकी ग्लोइंग स्किन और खूबसूरत स्माइल को काफी पसंद करते हैं। रिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। रिया सोशल मीडिया पर अपनी ग्लोइंग और चमकदार स्किन की फोटो शेयर करती रहती है। चलिए उनके जन्मदिन पर जानते है उनके ब्यूटी सीक्रेट जिसे फॉलो कर आप भी उनकी तरह ग्लोइंग और फ्लॉलेस स्किन पा सकती है। चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए रिया खूब पानी पीती हैं।
पानी पीने से स्किन हाइड्रेट रहती है। साथ ही पानी पीने से चेहरे की चमक बढ़ती है। रिया दिन भर में 8 से 10 गिलास पानी पीती है। चेहरे के ग्लो के लिए आप भी पानी पी सकती है। अपनी स्किन क्लीन करने के लिए रोजाना चेहरा धोना चाहिए। चेहरे धोने से चेहरे पर जमा गंदगी निकल जाते है। रिया चक्रवर्ती अपनी स्किन का ध्यान रखने। आप भी अपनी स्किन की देखभाल करने के लिए एलोवेरा क्रीम का इस्तेमाल कर सकती हैं। रिया अपनी त्वचा की देखभाल के लिए घरेलू तरीके का इस्तेमाल करती हैं।

वह दही, शहद और नींबू से बना फेस पैक चेहरे पर लगाती हैं। आप भी ग्लोइंग स्किन के लिए रिया के इस होममेड मास्क का इस्तेमाल कर सकती है। रिया ग्लोइंग स्किन के लिए मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करती हैं। रिया चेहरे पर सबसे पहले रोज वाटर स्प्रे लगाती है। उसके बाद किहल अल्ट्रा मॉइश्चराइजिंग बेस्ड क्रीम का इस्तेमाल करती हैं। रिया अपने बालों को हेल्दी बनाए रखने के लिए ऑर्गेनिक शैंपू का इस्तेमाल करती हैं। ऑर्गेनिक शैंपू का इस्तेमाल करने से दोमुंहे बाल कम हो जाते हैं।
बालों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए रिया नेचुरल हेयर मास्क का यूज करती हैं। रिया हफ्ते में दो बार अपने बालों में तेल लगाती है। रिया का कहना है कि स्ट्रेस कहीं ना कहीं हमारी स्किन पर गहरा प्रभाव डालती है। ऐसे में स्ट्रेस फ्री रहने के लिए मैं गेम का सहारा लेती हूं। मैं तनाव दूर करने के लिए टेनिस, फुटबॉल बहुत खेलती हूं। रिया अपनी स्किन का काफी ध्यान रखती हैं। रिया वर्कआउट के साथ साथ योग भी करती हैं। योग करने से स्किन ग्लोइंग और जवां बनी रहती हैं। रिया अपने फैंस को भी योग करने की सलाह देती है।
https://www.hindikhabar.in/