Wednesday 1 July 2020

अगर आपको भी हैं लिवर की समस्या तो जरूर करें इन तीन चीजों का सेवन


कहा जाता हैं कि अगर व्यक्ति अपने शरीर का ध्यान न रखे तो उसका शरीर बीमारयों का घर बन जाता है। इसलिए आज के समय में हर व्यक्ति को अपने शरीर का खास ध्यान रखना चाहिए। आज हम शरीर के बेहद महत्वपूर्ण अंग लीवर के बारे में बात करने जा रहे है। हमारा लीवर शरीर के कई कार्यों को नियंत्रित करता है और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। वहीं अगर लीवर खराब हो जाता है तो हेपेटाइटिस, फैटी लीवर, लीवर सिरोसिस, एल्कोहॉलिक लीवर डिजीज, और लीवर कैंसर जैसी कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

लीवर को स्वस्थ रखने के लिए खाएं ये चीजें:
लहसुन: लहसुन लिवर को डिटॉक्स करने में यह भी बहुत फायदेमंद है। इसमें फ्लेवोनोइड्स नामक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो लीवर को डिटॉक्स करने का काम करते हैं। इसका इस्तेमाल आप सब्जियों में करने के अलावा कच्चा भी खाकर कर सकते हैं।

हल्दी: हल्दी का उपयोग भारतीय भोजन में रंग, स्वाद और न्यूट्रिएंट्स के लिए होता है। इसे जादुई चीज़ कहा जाए तो गलत नहीं होगा। एंटी-बैक्टीरियल और पोषक तत्वों से भरपूर हल्दी लीवर को स्वस्थ रखने में भी मदद करती है। इसका उपयोग सब्जियों में कर सकते हैं। वहीं अगर आप सूजन आंत्र सिंड्रोम से पीड़ित हैं तो 1-1.5 ग्राम की खुराक लें।

अदरक: आहार में अदरक की चाय शामिल करना चाहिए। जीइसके अलावा आप इसे सब्जी या दाल में डालकर भी खा सकते हैं। अगर आप अदरक की खुराक लेना चाहते हैं तो पहले डॉक्टर से सलाह भी ले सकते हैं।
https://www.hindikhabar.in/