Saturday 4 July 2020

2020 Live update:-अब शुरू हुआ चंद्र ग्रहण, देखें ग्रहण का अद्भुत नजारा इन देशों में देखा जा सकेगा



ज्योतिष डेस्क, 
खास बातें
Chandra Grahan 2020: चंद्र ग्रहण शुरू हो गया है। आज गुरु पूर्णिमा भी है और चंद्र ग्रहण भी। यह चंद्र ग्रहण साल का तीसरा चंद्र ग्रहण है। पिछले महीने भी इसी तरह का चंद्र ग्रहण लगा था। उपच्छाया चंद्र ग्रहण होने से इसका सूतक काल नहीं मान्य होगा। ग्रहण भारत में नहीं देखा जा सकेगा। भारतीय समयानुसार ग्रहण सुबह 8 बजकर 38 मिनट से आरंभ हो जाएगा और 2 घंटे 25 मिनट तक रहने के बाद करीब 11 बजकर 21 मिनट पर खत्म हो जाएगा। ग्रहण अमेरिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया में देखा जा सकेगा।
लाइव अपडेट
09:19 AM, 05-Jul-2020 लगातार 3 सालों से गुरु पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लग रहा है 5 जुलाई यानी आज चंद्र ग्रहण की शुरुआत हो गई है।
यह ग्रहण गुरु पूर्णिमा की तिथि पर लगा है। लगातार 3 सालों में गुरु पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लग रहा है। इसके पहले 2018 और 2019 में भी गुरु पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लगा था। अब 5 जुलाई को साल का तीसरा ग्रहण लगने जा रहा है।
09:16 AM, 05-Jul-2020 गुरु पूर्णिमा और चंद्र ग्रहण आज गुरु पूर्णिमा का पर्व भी मनाया जा रहा है। इस साल भी गुरु पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण का साया रहेगा। दरअसल चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा के दिन ही लगता है और सूर्य ग्रहण अमावस्या के दिन। आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। यह लगातार तीसरा वर्ष है जब गुरु पूर्णिमा के दिन चंद्रग्रहण लग रहा है। यह उपच्छाया चंद्रग्रहण है जो भारत में नहीं दिखाई दे रहा है।
09:13 AM, 05-Jul-2020 चंद्र ग्रहण को देखने में विशेष सावधानी की आवश्यकता नहीं होती है भारत में यह ग्रहण नहीं दिखाई देगा, लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चंद्र ग्रहण को देखने में विशेष सावधानी की आवश्यकता नहीं होती है। चंद्र ग्रहण को आप नंगी आंखों से देख सकते हैं। सूर्य ग्रहण को नंगी आंखों से देखने से आंखों को नुकसान हो सकता है।
09:10 AM, 05-Jul-2020 पिछले महीने भी लगा था उपच्छाया चंद्र ग्रहण आज की तरह ही पिछले महीने भी उपच्छाया चंद्र ग्रहण लगा था। उपच्छाया चंद्र ग्रहण में चांद के आकार में किसी भी तरह का कोई फेरबदल नहीं होता है। इस चंद्र ग्रहण में चांद के ऊपर पृथ्वी की छाया पड़ने से चांद पर एक हल्की सी धूल जैसी छाया पड़ेगी। इसी को उपच्छाया चंद्र ग्रहण कहते हैं
09:07 AM, 05-Jul-2020 इतनी देर तक रहेगा ग्रहण चंद्र ग्रहण आरंभ हो चुका है। यह ग्रहण भारत में तो दिखाई नहीं देगा लेकिन धीरे-धीरे यूरोप, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में दिखना शुरू हो जाएगा। भारतीय समय के अनुसार ग्रहण सुबह के 8 बजकर 38 मिनट पर शुरू होकर 11 बजकर 21 मिनट तक रहेगा।
08:53 AM, 05-Jul-2020 इन देशों में चंद्र ग्रहण चंद्र ग्रहण शुरू हो गया है। यह ग्रहण समय के साथ धीरे-धीरे यूरोप, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के देशों में दिखाई देना आरंभ हो जाएगा। भारत में यह ग्रहण नहीं दिखाई देगा। इसे आप ऑनलाइन देख सकते हैं।
08:46 AM, 05-Jul-2020 भारत में नहीं देखा जाएगा ग्रहण चंद्र ग्रहण शुरू हो गया है। इस ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा। भारत में ग्रहण का कोई प्रभाव नहीं रहेगा। आमतौर पर ग्रहण के समय मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। यह ग्रहण भारत में नहीं दिख रहा है, जिस वजह से देश के सभी मंदिरों के कपाट खुले हुए हैं।
08:36 AM, 05-Jul-2020 इन देशों में देखा जा सकेगा ग्रहण 5 जुलाई रविवार को लगने वाला ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। यह चंद्र ग्रहण यूरोप, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, पैसिफिक और अंटार्टिका में दिखाई देगा। भारतीय समयानुसार ग्रहण की शुरुआत सुबह के 8 बजकर 38 मिनट से होगी। 9 बजकर 59 मिनट पर ग्रहण अपने चरम पर होगा। फिर 11 बजकर 21 मिनट पर ग्रहण समाप्त हो जाएगा।