Tuesday 30 June 2020

Video: सपना चौधरी ने लिया शिव अवतार, रौद्र रूप देख घबराए फैन्स ने दिया ऐसा रिएक्शन



Sapna Choudhary New Dance Video (सपना चौधरी हरियाणवी सॉन्ग डांस वीडियो): हरियाणा की डांसर और सिंगर सपना चौधरी का एक गाना इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सपना चौधरी भगवान शिव का रूप धारण कर रौद्र रूप दिखा रही हैं। सपना का यह अवतार देखकर फैन्स भी डर गए हैं। कमेंट बॉक्स में फैन्स ने अपना रिएक्शन देते हुए सपना के अंदाज और रूप पर हैरानी जता रहे हैं। सपना के वीडियो को उनके फैन क्लब ने शेयर किया है।


सपना वीडियो में भगवान शिव की तरह धुन लगाए हुए बैठी हैं। उन्होंने भगवान शिव की तरह जटाएं रखी हैं और रूद्राक्ष का माला धारण किया है। सपना के चेहरे पर गुस्सा साफ झलक रहा है और उनकी आंखें भी लाल हैं। फैन क्लब ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है- जय महाकाल। सपना के इस वीडियो को 15 घंटे में हजारों व्यूज मिल गए हैं। वीडियो को देखने के बाद सपना के फैन्स इसे शेयर किये बिना नहीं रह पा रहे हैं। सपना चौधरी के इस वीडियो पर उनके फैन्स कई तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- आपको क्या हो गया है? वहीं एक अन्य यूजर लिखता है कि महाकाल का मंत्र लिया है। जहां कई सारे लोगों को सपना का यह अवतार पसंद आ रहा है तो वहीं कुछ लोगों ने इस वीडियो को नापसंद भी किया है।


सपना चौधरी का जन्म 25 सितंबर 1990 को हरियाणा के रोहतक में हुआ था। सपना चौधरी बचपन से ही इंस्पेक्टर बनना चाहती थीं लेकिन परिवार के आर्थिक हालात ठीक न होने के कारण उन्हें बीच में ही पढ़ाई छोड़नी पड़ी थी। बता दें कि सपना ने हरियाणा के अलावा भोजपुरी और पंजाबी सिनेमा में भी अपने डांस का जलवा बिखेरा है। अब सपना एक्टिंग में भी हाथ अजमाने जा रही हैं और उनकी पहली फिल्म ‘दोस्ती के साइड इफेक्ट्स’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। सपना चौधरी की फैन-फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है। सपना के इंस्टाग्राम पर 10 लाख से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं।