Friday 19 June 2020

Surya Grahan June 2020: खास है इस साल का पहला सूर्यग्रहण, जानिए इसकी प्रमुख बातें


पटना, जेएनएन। Surya Grahan June 2020: आगामी 21 जून को इस साल 2020 का पहला सूर्यग्रहण (Solar Eclipse) लग रहा है जो कई मायनों में खास है। ग्रहण रविवार की सुबह करीब 10.33 बजे से शुरू होकर अपराह्न 02.04 बजे तक चलेगा। सूर्य ग्रहण का मध्‍य काल दोपहर 12.18 बजे होगा। इसके पहले शनिवार 20 जून की रात करीब 10.33 बजे से ही सूतक काल शुरू हो जाएगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा तथा इसमें सूर्य का किनारे का गोलाकर भाग ही दिखाई देगा, इसे 'रिंग ऑफ फायर' (Ring of Fire) भी कहा जाता है। इस कारण सूर्य ग्रङण के दौरान दिन में अंधेरा छा जाएगा। ये सूर्य ग्रहण रोमांचक होगा और ज्योतिषियों के मुताबिक इस ग्रहण का विभिन्न राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा।

क्‍या है सूर्यग्रहण, जानिए
सूर्यग्रहण एक समान्‍य खगोलीय घटना है। चंद्रमा (Moon) के पृथ्‍वी (Earth) और सूर्य (Sun) के बीच आने के कारण सूर्यग्रहण होता है। इस दौरान पृथ्‍वी पर चंद्रमा की छाया (Shadow) पड़ती है। जिस जगह यह छाया पड़ती है, वहां आंशिक रूप से अंधेरा हो जाता है।
कैसे बनता है रिंग ऑफ फॉयर
21 जून को लग रहा सूर्यग्रहण देखने में रिंग ऑफ फॉयर की तरह लगेगा। सूर्य का 88 फीसद भाग तीन घंटे 22 मिनट तक चंद्रमा की ओट में रहेगा, जिससे सूर्य का किनारे का रिंग की तरह का गोलाकर भाग दिखाई देगा। इसे ही 'रिंग ऑफ फायर' कहा जाता है। रिंग ऑफ फायर का कुछ सेकेंड से लेकर 12 मिनट तक दिखाई देगा।
ग्रहण के 12 घंटे पहले लगेगा सूतक
ज्योतिषिय दृष्टि से देखें तो इस सूर्य ग्रहण के 12 घंटे पहले सूतक काल लग जाएगा। सूतक काल 20 जून की रात 10.33 बजे से आरंभ हो जाएगा।
सूर्य ग्रहण पर ऐसे हो रही उल्टी चाल
पटना के ज्योतिषाचार्य गाेविंद कुमार ओझा का कहना है कि 21 जून को मिथुन राशि में लगने वाला सूर्य ग्रहण शुभ नहीं है, क्योंकि इस दौरान कई ग्रहों की चाल विपरीत रहेगी। इस दौरान संबंधित ग्रहों के मंत्रों का जाप करने से राहत मिल सकती है।