Sunday 14 June 2020

सुशांत सिंह राजपूत की मौत से कुछ देर पहले गर्लफ्रेंड रही अंकिता लोखंडे ने किया ऐसा पोस्ट


सुशांत सिंह राजपूत के जाने से पूरी इंडस्ट्री सदमे में है। हर कोई इसके पीछे की वजह जानना चाहता है। लेकिन इसी बीच सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे की एक पोस्ट सामने आई है जो उन्होंने घटना के महज कुछ घंटो पहले ही शेयर की थी। अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी सेक्शन से एक दुखभरा कोटेशन शेयर किया है। इसमें लिखा है- भगवान लोगों को हमारी जिंदगी से निकालते हैं क्योंकि उन्होंने वो बातें सुनी हैं जो आपने नहीं सुनी। इस पोस्ट का इशारा सुशांत सिंह राजपूत की ओर हो सकता है।
सुशांत सिंह राजपूत से ब्रेकअप के बाद पवित्र रिश्ता एक्ट्रेस अंकिता बिजनेसमैन विक्की जैन को डेट कर रही हैं। हाल ही में अंकिता ने डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करते हुए एक तस्वीर शेयर की थी जिसके बाद से ही उनकी सगाई की खबरें सुर्खियों में हैं।
सुशांत सिंह राजपूत के करियर की शुरुआत टेलीविजन की दुनिया से हुई। टीवी पर पवित्र रिश्ता सीरियल ने उन्हे रातोरात स्टार बना दिया। एक समय ऐसा आया जब दोनों की गिनती टीवी के बेस्ट कपल्स में होने लगी थी। और बात शादी तक पहुंच गई थी। सुशांत सिंह और अंकिता लोखंडे ने डांस रिएलिटी शो झलक दिखला जा में भी हिस्सा लिया। इसी मंच पर सुशांत सिंह राजपूत ने अंकिता लोखंडे को माधुरी दीक्षित, प्रियंका चोपड़ा और मलाइका अरोड़ के सामने प्रपोज किया था।