Wednesday 24 June 2020

अपनी राशि के हिसाब से जानिए पर्स में रखनी चाहिए किसकी तस्वीर!



कई लोग अपने पर्स में तस्वीर रखना पसंद करते हैं। कुछ लोग पर्स में अपनी या अपने माता-पिता की तस्वीर रखते हैं। कुछ लोग देवी-देवता की तस्वीर तो कुछ प्राकृतिक सुंदरता को दर्शाती तस्वीर रखते हैं। साथ ही कुछ लोग अपने पर्स में एक्टर और एक्ट्रेस की तस्वीर रखना भी पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कौन सी तस्वीर आपके लिए शुभ है? पर्स में किस तस्वीर को रखने से आपका भला होगा? यदि नहीं तो हम आपको बता रहे हैं कि राशि के हिसाब से पर्स में किसकी तस्वीर रखनी चाहिए।
मेष: इन्हें अपने पर्स में उगते हुए सूर्य की तस्वीर रखने के लिए कहा गया है।
वृषभ: कहते हैं कि इन्हें अपने पर्स में भगवान शिव की तस्वीर रखनी चाहिए।
मिथुन: मिथुन वालों को अपने पर्स में अपने माता-पिता की तस्वीर रखनी चाहिए।
कर्क: माना जाता है कि इनके लिए पर्स में फूलों की तस्वीर रखना शुभ है।
सिंह: सिंह वालों को अपने पर्स में भगवान कृष्ण की तस्वीर रखने के लिए कहा गया है।
कन्या: कन्या वालों को अपने पर्स में बहते हुए पानी की तस्वीर रखनी चाहिए।
तुला: इनके लिए पर्स में राधा-कृष्ण की तस्वीर रखने की सलाह दी जाती है।
वृश्चिक: इन लोगों को अपने पर्स में शिव परिवार की तस्वीर रखने के लिए कहा जाता है।
धनु: इनके लिए पर्स में लक्ष्मी जी की तस्वीर रखना शुभ माना गया है।
मकर: कहते हैं कि मकर वालों को अपने पर्स में पति\पत्नी की तस्वीर रखनी चाहिए।
कुंभ: कुंभ वालों को अपने पर्स में अपने गुरु की तस्वीर रखने की सलाह दी गई है।
मीन: मीन के लिए पर्स में चंद्रमा की तस्वीर रखना शुभ माना गया है।