Saturday 20 June 2020

खुद को ऐसे फिट रखते थे सुशांत सिंह राजपूत, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे हैरान



अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड के उन सितारों में से एक थे जो अभिनय के अलावा अपनी जिंदगी में कुछ नया करने के लिए जाने जाते थे। फिल्मों के साथ ही साथ सुशांत सिंह राजपूत अपनी फिटनेस की वजह से भी चर्चा में रहते थे। उनकी फिटनेस के वीडियोज सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल भी होते रहते थे। आज हम आपको सुशांत सिंह राजपूत के फिटनेस वीडियो से रूबरू करवाते हैं।
सुशांत सिंह राजपूत अपने वीडियोज को सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं, जिन्हें उनके चाहने वाले और सोशल मीडिया यूजर्स खूब पसंद करते थे। सुशांत घंटों जिम में पसीना बहाते थे। वायरल हो रहे उनके वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सुशांत सिंह राजपूत खुद को फिट रखने के लिए जिम में किस तरह से पसीना बहाते थे।
सुशांत सिंह राजपूत का यह वीडियो दो साल पुराना है, वीडियो में वह जमकर वर्कआउट करते दिख रहे हैं। उन्होंने इस वीडियो को अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर साझा किया था। इस वीडियो के जरिए उन्होंने अपने सपने के बारे में भी बताया था। वीडियो के साथ उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था, 'आयरनमैन ट्राइथलन में भाग लेने की तैयारी करते हुए, मेरे मेरे 150 सपनों में से तीसरा'।