Sunday 21 June 2020

तुला राशि वालों के धन-संपत्ति में वृद्धि के योग हैं, जानें कैसा होगा आपका दिन



शनिवार को आषाढ़ मास की चतुर्दशी तिथि है। इस दिन सूर्योदय रोहिणी नक्षत्र में होगा, जो दोपहर 12 बजे तक रहेगा। इसके बाद मृगशिरा नक्षत्र प्रारंभ होगा। शनिवार को पहले रोहिणी नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम का शुभ योग और उसके बाद मृगशिरा नक्षत्र होने से वज्र नाम का अशुभ योग बन रहा है। शनिवार को दोपहर 12 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि नाम के 2 शुभ योग भी रहेंगे। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन-
मेष
फायदा- आय की स्थिति मजबूत होगी। मान-सम्मान मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार में तेजी रहने से फायदा हो सकता है।
नुकसान- पढ़ाई को लेकर कोई समस्या आ सकती है। व्यस्तता के कारण साथी से दूरी बनी रहेगी। रिश्ते निभाने में समझदारी दिखाएं।
उपाय- किसी गरीब कन्या को खिलौने मिठाई आदि का दान करें।
वृषभ
फायदा- नया कारोबार अच्छा चलेगा। नौकरी में भी उपलब्धियां मिलेंगी। न्यायालय के मामलों में जीत मिलेगी। मैनेजमेंट में सफल होंगे।
नुकसान- वैवाहिक जीवन में तालमेल की कमी हो सकती है। खांसी या पेट दर्द हो सकता है। प्रेमियों के दिन ठीक नहीं है।
उपाय- मां काली का दर्शन एवं पूजा करना शुभ रहेगा।
मिथुन
फायदा- भाग्य एवं पिता का सहयोग मिलेगा। पुराने दोस्तों के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। यात्रा पर जाना किसी बड़े फायदे का संकेत होगा।
नुकसान- बिना सोचे-समझे निवेश करने से बचें। प्रेमी से किसी बात पर अनबन हो सकती है। घुटनों का दर्द परेशान कर सकता है।
उपाय- दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
कर्क
फायदा-
धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीताने का मौका मिलेगा। व्यापार में फायदा हो सकता है।
नुकसान- नौकरी में जिम्मेदारियां ज्यादा बढ़ सकती हैं। पेट से संबंधित रोग हो सकते हैं। जीवनसाथी का व्यवहार विचलित कर सकता है।
उपाय- भगवान भोलेनाथ के साथ माता पार्वती की भी पूजा करें।
सिंह
फायदा-
बिजनेस में फायदा हो सकता है। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी का साथ मिलने से मन खुश रहेगा।
नुकसान- यात्रा में नुकसान हो सकता है। कुछ अनचाहे काम करने पड़ सकते हैं। किसी से अनावश्यक विवाद हो सकता है।
उपाय- हनुमानजी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक लगाएं।
कन्या
फायदा-
समय आपके पक्ष में रहेगा। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा।
नुकसान- निवेश से बचने का प्रयास करें। अतिआत्मविश्वास से बचें। गैस संबंधित रोग हो सकते हैं।
उपाय- शिवलिंग पर गाय के दूध में पानी मिलाकर अभिषेक करें।
तुला
फायदा- नए काम को लेकर उत्साह बना रहेगा। धन-संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।
नुकसान- वाहन चलाते समय सावधानी रखें। प्रेम संबंधों में कटुता आ सकती है। कुछ बनते हुए काम रुक सकते हैं।
उपाय- ब्राह्मणों को भोजन करवाएं और वस्त्रों का दान करें।
वृश्चिक
फायदा- संतान से सुख और सहयोग मिलेगा। आय के साधनों में वृद्धि होने के योग हैं। प्रेम प्रस्तावों में सफलता मिल सकती है।
नुकसान- विरोधियों के कारण थोड़ी परेशानी हो सकती है। स्थानांतरण होने के योग बन रहे हैं। सिर दर्द के कारण परेशान रहेंगे।
उपाय- शनिदेव के 12 नामों का जाप करें।
धनु
फायदा- भाइयों का साथ मिलेगा। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात फायदेमंद साबित हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
नुकसान- प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है। एलर्जी की वजह से सर्दी-खांसी के योग बन रहे हैं। काम को लेकर तनाव हो सकता है।
उपाय- 11 बार गायत्री मंत्र का जाप करें।
मकर
फायदा- पुरानी स्वास्थ्य समस्या समाप्त होगी। जीवनसाथी के साथ घूमने जाने का मौका मिलेगा। माता-पिता का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
नुकसान- जोखिम भरे निर्णय लेने से बचें। सोच-समझकर ही पैसा निवेश करें। रिश्तों को निभाने में परेशानी आएगी।
उपाय- शिवजी के मंदिर में महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
कुंभ
फायदा- बिजनेस में उन्नति होगी। ऑफिस में सभी का सहयोग मिलेगा। शिक्षा में आ रही बाधाएं दूर होंगी। संबंधों में सफलता मिलेगी।
नुकसान- जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आपका मन गलत कामों की ओर झुक सकता है। दुश्मनों से कड़ी टक्कर मिल सकती है।
उपाय- गणपति मंदिर में 11 साबूत हल्दी चढ़ाएं।
मीन
फायदा- मनचाही नौकरी मिल सकती है। बिजनेस में सफलता के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।
नुकसान- विरोधी हावी होने की कोशिश करेंगे। लेनदेन में सावधानी रखें। पैर में चोट लग सकती है।
उपाय- गाय को हरा चारा और चींटियों को शक्कर मिला आटा खिलाएं।