
1930 से 1974 तक हेली सेलासी प्रथम इथियोपिया के सम्राट थे, और वे 1916 से इथियोपिया के रीजेंट प्लेनिपोटेंटियरी रहे थे। वह आधुनिक इथियोपियाई इतिहास में एक परिभाषित व्यक्ति हैं।
क्या कोई इंसान भगवान हो सकता है? नहीं ना, लेकिन लोग कभी-कभी किसी को इतना मानने लगते हैं कि उन्हें लगता है कि वो जीता जागता भगवान ही है। आज हम आपको एक ऐसे ही राजा के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे उस देश के लोग जीता जागता भगवान ही मानते थे।
इस राजा का नाम है हैले सेलासी, जो इथियोपिया के आखिरी सम्राट थे। उन्होंने करीब 45 साल तक इथियोपिया पर राज किया। रास्ताफेरियन लोग उन्हें जीता जागता भगवान मानते थे। दरअसल, उनके माता-पिता ने उनका नाम तफरी रखा था, लेकिन बाद में बपतिस्मा के दौरान उनको पवित्र नाम हैले सेलासी प्राप्त हुआ, जिसका अर्थ है 'ट्रिनिटी की शक्ति'।