Tuesday 9 June 2020

भोपाल में लॉकडाउन के दौरान व्हाट्सएप से संचालित हो रहा था देहव्यापार का धंधा

भोपाल में लॉकडाउन के दौरान व्हाट्सएप से संचालित हो रहा था देहव्यापार का धंधा
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना लॉकडाउन के दौरान भी देह व्यापार संचालित हो रहा था। व्हाट्सएप के माध्यम से यह देह व्यापार का धंधा संचालित किया जा रहा था। जिसका भोपाल की पीपलानी थाना पुलिस ने सूचना मिलने के बाद पर्दाफास कर दिया। पिपलानी थाना पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भोपाल के छत्रसाल नगर में देह व्यापार करते पाँच कॉलगर्ल सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा लॉकडाउन खुलने का मतलब असावधानी नहीं है

पुलिस ने मौके से 5 कॉलगर्ल और 2 पुरुष को गिरफ्तार किया। वह अड्डे का संचालक मौके से फरार हो गया है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार जिस मकान में धंधा चल रहा था, उसे किराए पर लिया गया था। छापेमारी के दौरान 5 कॉलगर्ल और 2 पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले थे। इनके पास कई आपत्तिजनक चीजें भी मिली हैं। गिरफ्तार महिलाओं की उम्र 23-38 साल के बीच की है। पुलिस के अनुसार इस रैकेट का संचालक व्हाट्सएप पर लड़कियों की तस्वीर भेज ग्राहकों से डील करता था।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हुई बारिश से लाखों क्वांटल अनाज भींगा, किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीर

पिपलानी पुलिस ने बताया कि छत्रसाल नगर में चल रहे अनैतिक गतिविधि के बारे में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। इसकी तहकीकात के लिए एक आरक्षक को सिविल ड्रेस में वहां भेजा गया था। ग्राहक बन कर पहुंचे आरक्षक ने मुखबिक की सूचना की पुष्टि की, जिसके बाद पुलिस की टीम ने वहां दबिश दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने नाम बदलकर मोहल्ले में मकान लिया था। यहां लड़कियों और ग्राहकों को कार के जरिए लाया जाता था।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश सरकार द्वार वर्ष 2020 के खेल पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दो पुरूषों में एक भोपाल से लगे सीहोर जिले का किसान है जबकि दूसरा देह व्यापार के धंधे को संचालित करने वाला व्यक्ति। पूछताछ के दौरान सीहोर के रहने वाले किसान ने बताया कि व्हाट्सएप पर महिला की तस्वीर पसंद कर मंगलवार की रात छत्रसाल नगर पहुंचा था। पूछताछ में यह बात भी सामने आई कि देह व्यापार के धंधे का संचालन व्हाट्सएप के जरिए होता था। ग्राहकों को पहले कॉलगर्ल की तस्वीरें भेजी जाती थीं। पसंद आने पर रेट तय होता था। ग्राहकों से सेवा के बदले 1 से 2 हजार रुपये लिए जाते थे। वहीं,पुलिस कार्यवही के दौरान मौके से देह व्यापार का संचालन करने वाला आरोपी प्रशांत गौतम फरार हो गया है।