
बॉलीवुड के खिलाडी अक्षय कुमार ने पीएम नरेंद्र मोदी फंड में 25 करोड़ रूपये दान किaये थे। इस बार अक्षय मुंबई के थिअटर आर्टिस्ट की मदद के लिए आगे आए है।
मुंबई. कोरोनावायरस से लड़ने के लिए भारत सरकार ने देश में 3 मई तक लॉकडाउन लागू कर दिया है। इस लॉकडाउन के कारण कई गरीब लोग मुश्किल में फंस गए है। ऐसे में बॉलीवुड स्टार्स लोगो की मदद के लिए आगे आए है। बॉलीवुड के खिलाडी अक्षय कुमार ने पीएम नरेंद्र मोदी फंड में 25 करोड़ रूपये दान किaये थे। इस बार अक्षय मुंबई के थिअटर आर्टिस्ट की मदद के लिए आगे आए है।
दरअसल, लॉकडाउन के कारण इंडस्ट्री में काम बंद हो गया है। फिल्मो की शूटिंग और रिलीजिंग भी रुक गयी है। मिली हुई जानकारी के मुताबिक,मुंबई के मशहूर गेटी गैलेक्सी थिएटर को लॉकडाउन के वजह से काफी मश्किलो का सामना पड़ रहा है। इस मुश्किल के समय में अक्षय कुमार मैनेजमेंट की मदद करने के लिए आगे आए। उन्होंने गेटी गैलेक्सी के कर्मचारियों की सैलरी देने के लिए थिएटर के मालिक से बात की। इसके बाद अक्षय ने थिएटर के मालिक को आर्थिक मदद पहुंचाई है।
बता दे कि, थिएटर के मालिक मनोज देसाई को अपने कर्मचारियों सैलरी देने के लिए बैंक से लोन लेना पड़ा था। जब यह बात अक्षय कुमार को पता चली तब वह खुद इन सबकी मदद करने के लिए आगे आये। थिएटर के मालिक ने अक्षय कुमार की तारीफ की है। वही थिएटर आर्टिस्ट की इस महीने की सैलरी के लिए फंड इकट्ठा हो गया है।