
गर्मियों में छाले होना आम है। कई बार मुंह में छाले होने पर आदमी के जीवन का जायका खराब हो जाता है। यह स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हर व्यक्ति के जीवन में आती है, इसे ठीक करने के हम आपको आयुर्वेदिक उपाय आपको बताने जा रहे हैं। यह बहुत सामान्य प्रतीत होते हैं लेकिन ये आयुर्वेदिक उपाय बहुत ही कारगर होते हैं। यह उपाय आजमाने से आप मुंह के छालों की समस्या से निजात पा सकते है।
मुंह के छालों के लिए अपनाएं ये घरेलू तरीके
पहले उपाय में आप आम की गुठली , रसौत , सोना गेरू , पपरिया कत्था ले सकते हैं और इन्हें पीसकर शहद में मिलाकर मुंह में लगायें।
इलाइची , कत्था , चंदन , मुलहठी , धनियाँ , मिश्री.
आप इन्हें पान के रस में पीसकर छोटी - छोटी गोलियाँ बना लें। अब इन गोलियों को मुंह में रखकर चुसे।
मुलहठी
, लोध , बंशलोचन , इलाइची - आप इनका मिश्रण बनाकर मुंह में डालें क्योंकि
इससे लाभ होता है।आप पीपल के पत्तों का रस, पान का रस बराबर मिलाकर मुंह
में अंदर लगा लें इससे लाभ होगा।कुलंजन , अदरक , हल्दी , खस , देवदारु - इनके मिश्रण से कुल्ला करें, निश्चित रूप से लाभ होगा।