बॉलीवुड से एक बहुत ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है। इस खबर के आने के बाद हड़कंप मच गया है। सभी बॉलीवुड सेलिब्रिटी शॉक्ड रह गए हैं। फैंस को ये खबर सुनकर यकीन ही नहीं हो पा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक घटना के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करने में जुट गई है। फिलहाल, आखिर सुसाइड की वजह क्या थी? इस बात का पता नहीं चल पा रहा है।

बता दें कि सुशांत बॉलीवुड के बेहद लोकप्रिय एक्टर थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी एक्टर के तौर पर की थी। उन्होंने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के धारावाहिक में काम किया था पर उन्हें पहचान एकता कपूर के धारावाहिक पवित्र रिश्ता से मिली। इसके बाद उन्हें फिल्मों का सफर शुरु किया था। वे फिल्म काय पो छे में लीड एक्टर के तौर पर नजर आए थे, और उनके अभिनय की तारीफ भी हुई थी।