Friday 19 June 2020

इन सब्जियों के छिलके खाने से शरीर को मिलता है बहुत फायदा


सब्जियां तो हर कोई खाता है क्योंकि उसको खाने से शरीर तंदरुस्त रहता है| हरी सब्जियां शरीर को हैल्दी बनाती है| फल और सब्जियां ही नहीं शरीर को तंदरुस्त बनती है परन्तु उसके छिलके भी शरीर के लिए राम बाण होते हैं| गाजर, सेब, केला, खीरा जैसी सब्जियों के छिलके खाने से शरीर को बहुत फायदा मिलता है|
सेब के छिलके खाएं
सेब के छिलके खाना सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है| इसमें अधिक मात्रा में मिनरल और विटामिन पाए जाते हैं| सेब के छिलके कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में अहम रोल निभाते है|
गाजर के छिलके का करें प्रयोग
गाजर के छिलके का सेवन करना आँखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है| इसमे अधिक मात्रा में विटामिन बी-6, सी और ए, मैग्‍नीशियम व पोटैशिमय, फाइटो-न्‍यूट्रिएंट्स मौजूद होते है जिससे शरीर को बहुत लाभ मिलता है| इसको खाने से कैंसर जैसी बीमारी को भी दूर किया जा सकता है| स्किन से जुडी समस्याओं को ठीक करने में भी गाजर के छिलके बहुत फायदेमंद होते है क्योंकि इसमें बीटा कैरोटिन अधिक मात्रा में मौजूद होता है|
बेहतरीन है आलू के छिलके
आलू के छिलके हैल्थ के लिए काफी लाभदायक होते है| इसको सौंदर्य बढ़ाने के रूप में भी प्रयोग में लाया जाता है| इसका सेवन करने बहुत फायदेमंद होता है क्यूंकि ये गुणों से भरपूर होता हैं| इसमें कैल्शियम, विटामिन बी कॉम्‍पलेक्‍स, विटामिन सी, विटामिन 'ए', आयरन अधिक मात्रा में पाया जाता है| इसको खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है और इम्म्यून सिस्टम हैल्दी बनता है|
केले के छिलके का करें सेवन
केले के छिलके में बहुत से गुण पाए जाते है| इसमें विटामिन 'ए', एंटी-ऑक्सीडेंटस, विटामिन-बी, विटामिन-बी-6, और लुटीन पाया जाता है जिससे आंखों में मोतियाबिंद नहीं होता| इसको खाने से आंखों की रोशनी बढ़ जाती है|