Saturday 27 June 2020

मखाने खाने के इतने फायदे की हैरान रह जाओगे





मखाना खाने में स्वादिष्ट होता है, लेकिन इसके अनगिनत फायदे भी होते हैं। क्योंकि आमतौर पर लोग व्रत और उपवास में मखानों का उपयोग करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि देखने में बेहद ही हल्के दिखने वाले मखाने बहुत सारे औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। जो हमें कई गंभीर बीमारियों से बचाने की ताकत रखते हैं।
पेट के रोगों में मखाना रामबाण की तरह काम करता है। इसलिए आज हम आपको मखाने खाने के फायदे के बारे में बता रहे हैं। जिससे आप मखाने का सेवन कर खुद को कई सारी बीमारियों से बचा सकें।
कई कारणों से कान के दर्द की समस्या हो जाती है। ये बीमारी बच्चों में ज्यादातर देखा जाता है। कान के दर्द से राहत पाने के लिए मखाना के बीज का प्रयोग कर सकते हैं। मखाना के बीजों को पानी में उबालकर काढ़ा जैसा बना लें। इस काढ़ा को एक या दो बूंद कान में डालें। इससे कान दर्द कम होता है।
गठिया आज एक आम बीमारी बन गई है। गठिया के कारण शरीर के जोड़ों, जैसे- पैर और हाथ आदि अंगों में बहुत दर्द होता है। मखाना के गुण से आप लाभ ले सकते हैं। इसके लिए मखाना पेड़ के पत्तों को पीसकर दर्द वाले जगह पर लगाएं। इससे आराम मिलता है।
प्रसव के बाद महिलाओं को काफी दर्द होता है। यह असहनीय भी होता है। मखाना के गुण ऐसे दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है। मखाना के पत्तों को 10-15 मिली पानी में डालकर काढ़ा बना लें। इसे पीने से प्रसव के बाद होने वाले दर्द से राहत मिलती है।
मखानों का सेवन झुर्रियों से छुटकारा पाने में भी सहयोग देता है क्योंकि इसमें स्निग्ध गुण होता है। जो त्वचा में तैलीय तत्त्व बनाये रखने में सहयोग देता है, जो झुर्रियों को रोकने में मदद करता है ।
आमतौर पर दस्त की परेशानी खान-पान में बदलाव या फूड प्वाइजनिंग की वजह से होता है। इसके लिए आहार में बदलाव लाने के साथ-साथ मखाना का सेवन करें। इससे दस्त पर रोक लगती है।
शारीरिक कमजोरी की शिकायत कई कारणों से हो सकती हैं। आप मखाना के सेवन से इसमें लाभ पा सकते हैं। मखाना के बीजों का सेवन करने से शारीरिक कमजोरी दूर होती है।
मखाना दिल के लिए फायदेमंद होता है। इसके उचित मात्रा में सेवन से यह रक्त की आपूर्ति में सुधार करता है एवं हृदयाघात जैसी गंभीर समस्याओं के रोक थाम में भी सहयोगी होता है ।
उच्च रक्तचाप के लिए मखाना लाभदायक होता है क्योंकि इसमें सोडियम की मात्रा कम और पोटैशियम की मात्रा ज्यादा पायी जाती है जो उच्च रक्तचाप को कम करती है।
मखाने का सेवन करने से पुरुषों की नपुंसकता में भी कुछ हद तक लाभ पहुँचाया जा सकता है क्योंकि इसमें वृष्य यानि अंदरूनी शक्ति बढ़ाने का गुण होता है।
एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर फूल मखाने में एस्ट्रोजन गुण भी होते हैं। जिसमें कब्ज व पेट संबंधी समस्या से राहत मिलती है और भूख सही तरीके से लगती है।
इसमें मीठा बहुत कम है और ब्लड सर्कुलेशन को सही रखने के लिए मखानों को नियमित रूप से खाएं।
मखाना का इस्तेमाल कैसे करेंबीमारी के लिए मखाना का सेवन और इस्तेमाल कैसे करना चाहिए, इसके बारे में पहले ही बताया गया है। अगर आप
मखाना के गुण से किसी ख़ास बीमारी का उपचार करना चाह रहे हैं तो आयुर्वेदिक चिकित्सक की सलाह ज़रूर लें
सर्दी के मौसम में खाने के तरीको में बदलाव जरूरी होता है। मखाना खाने के सही फायदे के लिए उसे खाने का तरीका जरूर पता होना चाहिए। अगर आप मखाने को भोजन के तौर पर लेना चाहते हैं, तो उसका तरीका अलग है। अगर आप मखाना स्नैक के तौर पर खाना चाहते हैं, तो उसका तरीका अलग है।
पैन में थोड़ा सा घी या ऑलिव ऑयल में मखाना को रोस्ट कर लें। इसके बाद इसमें नमक या चाट मसाला मिलाएं। यह क्रंची और टेस्टी जो जाएंगे। आप चाहें तो इसमें काली मिर्च डालकर इसे और भी सेहतमंद बना सकते हैं।
सबसे पहले 1 कप मखाना टुकड़ो में काट लें। अब आधा लीटर दूध उबालें और इसमें 1 टीस्पून चीनी, 5 बादाम, 10 किशमिश डालें। जब दूध उबलकर आधा हो जाए तो इसे ठंडा होने के लिए रख दें।