Saturday 27 June 2020

रिद्धिमा को सता रही हैं पिता ऋषि कपूर की याद, बचपन की फोटो वायरल



नई दिल्ली| बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर ने बीते 30 अप्रैल को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री को गहरा धक्का लगा था। ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी आज भी उन्हें बहुत याद करती हैं। वह सोशल मीडिया पर पिता के साथ अपनी फोटो शेयर करती रहती हैं। रिद्धिमा ने इंस्टा स्टोरी पर मां नीतू कपूर और पिता ऋषि के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसे बहुत पसंद किया जा रहा है।


फोटो में दिख रहा है पिता ऋषि और मां नीतू बेटी नन्ही रिद्धिमा के पास खड़े हैं। इस दौरान रिद्धिमा ने अपनी आंखें बंद की हुए नजर आ रही हैं। उनका यह अंदाज काफी क्यूट लग रहा है। वहीं, नीतू और ऋषि कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुरा रहे हैं। रिद्धिमा की इस फोटो को जमकर लाइक किया जा रहा है।


गौरतलब है कि रिद्धिमा पिता ऋषि कपूर के बहुत करीब थीं। दुर्भाग्यवश वह पिता के अंतिम समय में उनके पास नहीं थीं। जब ऋषि कपूर को निधन हुआ तो उस दौरान लॉकडाउन के चलते दिल्ली में थीं। इसके चलते वह पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाईं। उन्हें मूवमेंट के लिए परमिशन मिलने में काफी समय लग गया था। रिद्धिमा आज भी पिता को बहुत याद करती हैं और अक्सर उनके साथ अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं।