Sunday 14 June 2020

सुशांत सिंह राजपूत ने आखिर क्यों की आत्महत्या? जानिए कारण


Sushant Singh Rajput Commits Suicide : बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 34 वर्षीय अभिनेता ने सुशांत सिंह राजपूत के नौकर ने उनके शव को पंखे से लटका देखा।
तभी उनके नौकर ने इस बात की सूचना तत्काल पुलिस को दी। मुंबई पुलिस मौके पर जांच के लिए पहुंच गई है। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्‍महत्‍या की खबर सबसे पहले पुलिस को उनके नौकर ने फोन पर दी। अभिनेता बॉलीवुड के चर्चित युवा अभिनेताओं में शुमार हैं।
सुशांत सिंह राजपूत ने क्यों कि आत्महत्या?
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन का खबर ने उनके फैंस को झकझोर कर रख दिया है। सोशल मीडिया पर लोग उनके अचानक निधन पर दुख प्रकट कर रहे हैं। लोगों विश्‍वास ही नहीं कर पा रहे हैं वह अब हमारे बीच नहीं रहे। मौके पर पहुंची पुलिस को उनके नौकर ने बताया कि वे शनिवार (कल) से बेहद परेशान थे।
नौकर ने आगे बताया कि घर का दरवाजा जब काफी देर तक नहीं खुला तो दूसरी चाभी से मेन गेट खोल कर घर में एंट्री की। अन्दर उनका शव एक कमरे में पंखे से लटका था। हालांकि, अभिनेता ने आत्महत्या किन कारणों की वजह से की है इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत बीते साल नीतेश तिवारी की फिल्म छिछोरे में लीड एक्टर थे। यह फिल्म सुपर डुपर हिट रही थी। उन्होंने साल 2013 में 'काय पो चे' फिल्म से बॉलीवुड में प्रेवश किया था। इस फिल्म में उन्होंने दमदार एक्टिंग से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा था। इस फिल्म के लिए सुशांत को फिल्‍मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया था।
8 जून को पूर्व मैनेजर ने भी की थी आत्महत्या
5 दिन पहले ही बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सलियन ने 8 जून को मुंबई में एक बिलडिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। मिली जानकारी के अनुसार, दिशा सलियन ने मुंबई के मलाड में एक इमारत की 14 वीं मंजिल से छलांग लगा दी। जिसके बाद दिशा को बोरीवली के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।