
सेहत के लिए सेब काफी लाभदायक होता है। सेब के सेवन करने से स्किन संबंधित कई सारी समस्याएं भी दूर होती हैं। सेब में पाए जाने वाले गुण त्वचा में निखार लाते हैं। सेब में ग्रीन टी तथा संतरा के तुलना में 3 गुना एंटीऑक्सिडेंट की मात्रा होती हैं।
कई सारे लोग सेब का सेवन भी करते है लेकिन फिर भी उन लोगों को नहीं पता होता है की सेब का सेवन करने से व्यक्ति के शरीर में कौन से फायदे होते है और व्यक्ति को कौन सी समस्या से छुटकारा मिल जाते है
त्वचा के लिए फायदेमंद
सेब व्यक्ति की त्वचा का रूखेपन को दूर करता है। सेब में मौजूद तत्व त्वचा
के भीतर घुसकर स्किन को मॉश्चराइज करता है।
इसी के साथ ये ऑयली त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है।
सेब का जूस पीने से मुंहासों की समस्या ठीक हो जाती है । इसके अलावा सेब को पीसकर मुंहासों पर लगाने से भी मुहांसों की समस्या खत्म हो जाती है|
सेब में ऐसे कई सारे गुण होते है जो हड्डियों की कमजोरी को दूर करके व्यक्ति की हड्डियों की मजबूत बनाते है, इसीलिए जिन लोगो को कमजोर हड्डियों की समस्या है उन लोगों को सेब का सेवन जरूर करना चाहिए।