Wednesday 24 June 2020

कई राशियों के लिए लकी साबित होगा आज मंगलवार का दिन, जानें अपना राशिफल



मेष (Aries) : आज कुछ नए खर्चे होंगे और आपको आवश्यक कार्यों के लिए कुछ समय के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है।
क्या न करें- आज किसी भी काम में लापरवाही करने से बचें।
वृष (Taurus) : आज के दिन आपको अपने परिवार की ओर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। कुछ कामों में सफलता अभी प्राप्त होगी।
क्या न करें- आज किसी भी प्रकार की जल्दबाजी करने से बचें।
मिथुन (Gemini) : आज घरेलू माहौल से आप कुछ दूर रहने के मूड में होंगे। आपके मन में बहुत सी बातों की उधेड़बुन चल सकती हैं।
क्या न करें- आज छात्रों को गुट बनाने से स्वयं को दूर रखना है।
कर्क (Cancer) : आज कार्यक्षेत्र में आपके मेहनत की अधिकता रहेगी। आप लोगों के साथ मेल-जोल को बढ़ाएंगे।
क्या न करें- आज उत्तेजना और क्रोध में आकर कोई भी निर्णय ना लें।
सिंह (Leo) : आज छात्रों को अपनी शिक्षा के संदर्भ में अधिक ध्यान देना होगा।
क्या न करें- आज सामाजिक स्तर पर आप अधिक व्यस्त न रहें अन्यथा आप स्वयं में ही उलझे रहेंगे।
कन्या (Virgo) : आज छोटी यात्राओं के योग बने हुए हैं। खर्च में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता लानी होगी।
क्या न करें- आज बाहरी भोजन का अधिक सेवन न करें। आदतों पर थोड़ा कंट्रोल रखें।
तुला (Libra) : आज परिवार में घर के बड़े-बुजुर्गों का साथ मिल सकता है। सृजनात्मक कार्य पर धन लगा सकते हैं।
क्या न करें- आज किसी वाद-विवाद के कारण अधिक धन खर्च करने से बचें।
वृश्चिक (Scorpio) : आज परिवार की ओर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। छोटी-छोटी बातों को लेकर अधिक चिंतामग्न न रहें।
क्या न करें- आज आंखें बंद करके किसी पर विश्वास ना करें।
धनु (Sagittarius) : आज मित्रों के साथ आप कुछ समय बिताएंगे और नई योजनाओं को लेकर उत्साहित रह सकते हैं।
क्या न करें- आज सहकर्मियों से मनमुटाव व टकराहट ना करें।
मकर (Capricorn) : आज सामाजिक स्तर पर आप अधिक व्यस्त रहेंगे। परिवार का कोई सदस्य आर्थिक रूप में मददगार हो सकता है।
क्या न करें- आज छोटी-छोटी बातों को लेकर अधिक चिंतामग्न न रहें।
कुंभ (Aquarius) : आज कारोबार के लिए दिन अच्छा रहेगा। नए प्रोजेक्ट मिल सकेंगे व आप अपने लाभ को बढ़ाने में अच्छी भागदौड़ करेंगे।
क्या न करें- आज दूसरों की बातों पर पूर्ण विश्वास ना करें।
मीन (Pisces) : आज आप कुछ सामान की खरीदारी में व्यस्त होंगे। कुछ समय आप अनुभवी लोगों के साथ बिताएं।
क्या न करें- आज अगर आप अपनी बातों में बड़बोलापन न लाएं तो रिश्ते संभले रहेंगे।